back to top
22.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलीं बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत, बोलीं- मिलकर सम्मानित महसूस कर रही हूं

मुंबई, 2 मई (आईएएनएस)। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। मुलाकात को लेकर एक्ट्रेस ने कहा कि मैं सम्मानित महसूस कर रही हूं। कंगना ने रविवार शाम इंस्टाग्राम पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ अपनी मुलाकात की तस्वीरें पोस्ट की और कैप्शन में लिखा- यूपी चुनावों में जबरदस्त जीत के बाद आज मुझे महाराज योगी आदित्यनाथ जी से मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। यह एक शानदार शाम थी। मैं खुद को सम्मानित और प्रेरित महसूस कर रही हूं यह पहली बार नहीं है, जब एक्ट्रेस ने योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की है। इससे पहले पिछले साल 2 अक्टूबर को भी कंगना ने सीएम योगी से मुलाकात की थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म धाकड़ की रिलिजिंग को लेकर तैयारी कर रही हैं। यह फिल्म रजनीश घई द्वारा निर्देशित है। फिल्म में अर्जुन रामपाल, दिव्या दत्ता, शाश्वत चटर्जी लीड रोल में हैं। धक्कड़ 20 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। –आईएएनएस पीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

हरिणी नाम का मतलब-Harinee Name Meaning

Meaning of Harinee / हरिणी नाम का मतलब :Deer/...

Dhurandhar फेम Saumya Tandon का सिजलिंग रूप कर गया सबको दीवाना, हर तरफ छाई एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) में थप्पड़...

राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटने पर क्या कम होगी राघव चड्ढा की सैलरी? जानिए पूरा नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद...

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵