Anil Kapoor के पास खाने का बिल देने के नहीं थे पैसे, गर्लफ्रेंड सुनीता करती थी पेमेंट

अनिल कपूर ने पुराने दौर को काफी याद किया है। उन्होंने स्ट्रगल के दिनों को याद करते हुए अपनी पत्नी की तारीफ की है।
Anil Kapoor
Anil KapoorSocial Media

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क| बाॅलीवुड सुपरस्टार अनिल कपूर अक्सर अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। उनकी फैमिली के साथ भी बेहतर बाॅन्ड रहता है। इसके अलावा उनका स्टाइल भी काफी चर्चा में रहा है। अनिल कपूर की पत्नी सुनीता को वे हमेशा याद करते हैं। हाल में सुनीता 'शेयर द लोड' इवेंट में शामिल हुईं।

'शेयर द लोड' इवेंट में शामिल हुए अनिल और सोनम

अनिल और उनकी बेटी सोनम कपूर 'शेयर द लोड' इवेंट में शामिल हुए थे। शो में अनिल ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा की। वहीं उन्होंने स्ट्रगल के बारे में जानकरी दी।

पर्सनल लाइफ को किया याद

अनिल पुराने दिनों को याद करते हए भावुक हो गए। उन्होंने अपने स्ट्रगल के दिनों को याद किया, जब उनकी मुलाकात सुनीता से हुई थी। उन्होंने बताया कि तब उनके हालात ठीक नहीं थे।

आर्थिक हालत नहीं थी बेहतर

अनिल ने बताया हम लगभग 50 साल पहले मिले थे। हम 50 साल से साथ रह रहे हैं। जब भी उनसे मिला था तो इस दौरान मेरी आर्थिक हालात बेहतर नहीं थे, लेकिन सही में बहुत-सी चीजों का ध्यान रखना था। मुझे पैसों की जरूरत होती थी, तब उन्होंने मेरा काफी साथ दिया था।

बिना बताए मेरी जरूरत पूरी करती थी सुनीता

एक्टर ने अपने जीवन के बारे में बताया कि "मेरे जीवन में ऐसा दौर भी आया, जब मैं छोटी-छोटी चीजों भी नहीं खरीद पाता था, लेकिन मुझे बताना नहीं पड़ा। इस दौरान मेरी पत्नी खुद ही चीजों को मैनेज कर रही थी। उस दौरान हम डेट कर रहे थे। उनको अपने से पता लग जाता था कि मेरे पास खाने का बिल देने के पैसे नहीं रहते थे। वे तुरंत बिल पे करती थी"।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in