back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

फिल्म ‘आशिकी 2’ से Shraddha kapoor ने बनाई अलग पहचान, बॉलीवुड में आने से पहले ये काम करती थी एक्ट्रेस

Shraddha kapoor आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर चलिए उनके करियर से जुड़ी कुछ बातों को जानते हैं।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्रद्धा कपूर ने आज बॉलीवुड में एक अलग मुकाम हासिल किया है। आज के समय में हर कोई श्रद्धा कपूर को काफी ज्यादा पसंद करता है। वहीं आज एक्ट्रेस अपना जन्मदिन मना रही हैं। बीते साल 2024 में श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘स्त्री 2’ ने जबरदस्त कलेक्शन किया। अब तक एक्ट्रेस कई फिल्मों में अपनी अदाकारी से लोगों का दिल जीत चुकी हैं। हालांकि ऐसे कई लोग हैं जिन्हें यह नहीं पता कि एक्ट्रेस फिल्मों में आने से पहले क्या करती थी तो चलिए इसके बारे में आपको बताते है।

फिल्मों में आने से पहले ये काम करती थी श्रद्धा कपूर 

श्रद्धा कपूर फिल्मों में एंट्री लेने से पहले एक कॉफी शॉप में काम किया करती थीं। अपनी पुरानी इंटरव्यू में श्रद्धा कपूर ने इस बात का खुलासा किया था। इंटरव्यू में श्रद्धा कपूर ने यह भी बताया था कि उन्हें 16 साल की उम्र में ही सलमान खान की एक फिल्म करने का मौका मिला था लेकिन उन्होंने इस ऑफर को ठुकरा दिया था।

श्रद्धा कपूर का करियर 

श्रद्धा कपूर के करियर की बात करें तो उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। श्रद्धा कपूर ने साल 2010 में फिल्म ‘तीन पत्ती’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। उनकी ये फिल्म फ्लॉप रही थी। इसके बाद 2011 में एक्ट्रेस लव का द एंड में नजर आईं लेकिन ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं रही। लेकिन फिर 2013 में एक्ट्रेस ने आदित्य रॉय कपूर के साथ ‘आशिकी 2’ में काम किया और यह फिल्म रातों-रात बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर गई। इस फिल्म के बाद श्रद्धा कपूर को लोग आरोही के नाम से भी बुलाने लगे थे।

श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्म 

2024 में आई ‘स्त्री 2’ के बाद श्रद्धा कपूर फिल्म ‘नागिन’ में नजर आएंगी। फिल्म निर्माता निखिल द्विवेदी ने इस बात की जानकारी देते हुए स्क्रिप्ट भी लिखना शुरू कर दिए हैं। हालांकि ये फिल्म किस साल आएगी इस बात पर अभी सस्पेंस बना हुआ है।

Advertisementspot_img

Also Read:

आलिया से अनुष्का तक क्यों छोड़ रहे हैं बॉलीवुड स्टार्स डेयरी प्रोडक्ट्स? जानें क्या है इनका सीक्रेट डाइट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड में दूध-चाय का रिवाज तो हर घर की सुबह की पहचान है, लेकिन आजकल कई सितारे इस परंपरा को तोड़ते...
spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...