back to top
20.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Poonam Dhillon Birthday: जब शशि कपूर ने पूनम ढिल्लों को क्यों मारा था थप्पड़, फिर मांगी माफी

बॉलीवुड एक्ट्रेस पूनम ढिल्लो आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर उनकी जिंदगी से जुड़े दिलचस्प किस्सों के बारे में जानेंगे।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस पूनम ढिल्लो का जन्म 18 अप्रैल 1962 को कानपुर में हुआ था। एक्ट्रेस ने 16 साल की उम्र में ही मिस इंडिया का खिताब अपने नाम कर लिया था। पूनम ढिल्लो ने यह कभी नहीं सोचा था कि वह एक एक्ट्रेस बनेंगी क्योंकि उन्हें डॉक्टर बनना था। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर हुआ और आज वह बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस हैं।

शशि कपूर ने एक्ट्रेस को मारा था थप्पड़

पूनम ढिल्लो के फिल्मी करियर के कई सारे किस्से हैं लेकिन सबसे मजेदार शशि कपूर के साथ रहा है। बता दें कि, एक फिल्म की शूटिंग के दौरान शशि कपूर को पूनम ढिल्लो को एक थप्पड़ मारना था। यश चोपड़ा की इस फिल्म में जैसे ही एक्शन बोला गया शशि कपूर ने एक्ट्रेस को जोरदार थप्पड़ भी मारा। पूनम ढिल्लो को इस बारे में नहीं पता था कि थप्पड़ मारने वाला सीन होने वाला है जिसके बाद वह बिल्कुल हैरान रह गई थीं। अचानक ऐसा इसलिए किया गया था ताकि यह बिल्कुल रियल लगे। सीन को करने के बाद शशि कपूर ने एक्ट्रेस से माफी भी मांगी और उन्होंने बताया कि ऐसा करने के लिए यश चोपड़ा ने कहा था।

पूनम ढिल्लो की पर्सनल लाइफ 

पूनम ढिल्लो की पर्सनल लाइफ के बारे में बात करें तो उनका नाम डायरेक्टर रमेश सिप्पी के साथ जोड़ा गया। लेकिन शादी फिल्म निर्माता अशोक थकेरिया के साथ हुई थी। यह शादी भी ज्यादा समय तक नहीं चली और 9 सालों बाद दोनों का तलाक हो गया।

इस फिल्म से हुई करियर की शुरुआत

मिस इंडिया का खिताब जीतने के बाद पूनम ढिल्लो को कई फिल्मों के ऑफर आने लगे थे। इनमें से एक यश चोपड़ा की फिल्म ‘त्रिशूल’ थी जिससे उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने फिल्म ‘नूरी’ में भी काम किया। इस तरह से एक्ट्रेस की पापुलैरिटी बढ़ती गई और इंडस्ट्री के बड़े-बड़े सितारों के साथ काम करने लगीं।

टीवी में भी आजमाया हाथ

पूनम ढिल्लो फिल्मों में ही नहीं बल्कि टीवी शोज में भी नजर आ चुकी हैं। उन्होंने ‘अंदाज’ और ‘किटी पार्टी’ जैसे शोज किए हैं। इसके अलावा वह बिग बॉस के तीसरे सीजन में भी नजर आ चुकी हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस को सामाजिक कार्य में भी दिलचस्पी बढ़ने लग गई। एक्ट्रेस ने शराब विमुक्ति, एड्स और परिवार नियोजन जैसे कई सामाजिक कार्यों में हिस्सा लिया और समाज को जागरूक करने की कोशिश की।

पूनम ढिल्लो का वर्क फ्रंट

पूनम ढिल्लो साल 2022 में फिल्म ‘प्लान A प्लान B’ में काम कर चुकी हैं। इसमें उनके साथ रितेश देशमुख और तमन्ना भाटिया भी नजर आए थे। इतना ही नहीं पुराने समय से लेकर आज तक पूनम ढिल्लो का स्टारडम इंडस्ट्री में कायम है। इससे पहले भी उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दी है जिसे देखने लोग पसंद करते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

Birthday Special: पत्नी की आखिरी इच्छा पूरी नहीं कर पाए तो रो पड़े थे नीतीश कुमार, जन्मदिन पर जानिए उनकी जिंदगी के अनसुने किस्से

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। सूबे की राजनीति में कई बड़े चेहरे रहे हैं,...
spot_img

Latest Stories

मार्च में पड़ रही मई जैसी गर्मी! दिल्ली-NCR में 14 मार्च से बदलेगा मौसम, हल्की बारिश की संभावना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों...

Akshay Kumar अपनी इन सीक्वल फिल्मों से मचाएंगे धमाल, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अक्षय कुमार इस साल कई...

क्या आप भी चाहती हैं चेहरे पर अच्छा ग्लो? तो इन चीजों से बनाएं फेस पैक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में दिन...

Vastu Tips: शुक्रवार के दिन करें वास्तु उपाय चमक उठेगा आपका भाग्य, मिलेगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना...