back to top
26.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Javed Akhtar Birthday: 80 की उम्र में भी हैं शब्दों के जादूगर, जिन्होंने बदली हिंदी फिल्मों की दिशा

संघर्ष, भूख और बेघर रातों से निकलकर भारतीय सिनेमा के शिखर तक पहुंचे जावेद अख्तर की कहानी आज भी प्रेरणा देती है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज मशहूर लेखक, गीतकार और शायर जावेद अख्तर अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने अपनी कलम से हिंदी सिनेमा को एक नई सोच, नई भाषा और नया तेवर दिया। शोले, दीवार, जंजीर जैसी फिल्मों के दमदार संवाद हों या फिर दिल को छू लेने वाले गीत-जावेद अख्तर का नाम भारतीय सिनेमा के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है। पांच नेशनल फिल्म अवॉर्ड, पद्मश्री और पद्मभूषण जैसे बड़े सम्मानों से नवाजे जा चुके जावेद अख्तर आज करीब 167 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं, लेकिन उनकी यह चमकदार सफलता बेहद दर्दनाक संघर्षों से होकर गुजरी है।

मुंबई आने का सपना और कड़वी हकीकत

डॉक्यू-सीरीज़ ‘एंग्री यंग मेन’ में जावेद अख्तर ने अपने शुरुआती दिनों के संघर्षों को याद करते हुए बताया था कि ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने मुंबई आने का फैसला किया था। उनका सपना था कि वह गुरु दत्त या राज कपूर के साथ सहायक निर्देशक के रूप में काम करेंगे और कुछ सालों में निर्देशक बन जाएंगे। लेकिन सपनों के शहर मुंबई ने उन्हें सबसे पहले संघर्ष का कड़ा सबक दिया।

रेलवे स्टेशन, पार्क और बेंच बने ठिकाने

जावेद अख्तर ने बताया कि वह महज पांच दिन अपने पिता के घर रहे और उसके बाद दोस्तों के सहारे जिंदगी काटने लगे। कई बार रेलवे स्टेशन, पार्क, स्टूडियो के गलियारे और बेंच ही उनका घर बन गए। हालात इतने खराब थे कि दादर से बांद्रा तक पैदल चलना पड़ता था क्योंकि बस का किराया देने तक के पैसे नहीं होते थे। कई बार ऐसा भी हुआ कि दो-दो दिन तक उन्होंने कुछ खाया ही नहीं।

भूख और नींद की पीड़ा आज भी याद

जावेद अख्तर ने भावुक होते हुए कहा था कि जिंदगी में दो तरह की वंचनाएं होती हैं-नींद की और भोजन की-और ये ऐसी होती हैं, जिन्हें इंसान कभी नहीं भूल पाता। आज जब वह फाइव स्टार होटलों के बड़े कमरों में रुकते हैं, तो उन्हें वो दिन याद आते हैं जब वह थर्ड क्लास डिब्बे में भी ठीक से बैठ नहीं पाते थे।

पत्नी शबाना आज़मी ने सुनाया दर्दनाक किस्सा

जावेद अख्तर की पत्नी और मशहूर अभिनेत्री शबाना आज़मी ने भी उनके संघर्ष का एक किस्सा साझा किया था। उन्होंने बताया कि एक दिन जावेद को एहसास हुआ कि उन्होंने तीन दिनों से कुछ खाया नहीं है। तब उन्होंने खुद से कहा था-“मैं इस तरह नहीं मरूंगा, वक्त बदलेगा।

संघर्ष से सफलता तक का सफर

जावेद अख्तर ने बताया कि एक समय ऐसा भी आया जब उनके पास पहनने के लिए सिर्फ एक ही पैंट बची थी और रहने के लिए कोई कमरा नहीं था। आज वही शख्स करोड़ों की संपत्ति का मालिक है और भारतीय सिनेमा का मजबूत स्तंभ माना जाता है। उनकी जिंदगी इस बात का सबूत है कि हालात चाहे जैसे भी हों, हौसला और मेहनत इंसान को जमीन से उठाकर आसमान तक पहुंचा सकती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Birthday Special: पत्नी की आखिरी इच्छा पूरी नहीं कर पाए तो रो पड़े थे नीतीश कुमार, जन्मदिन पर जानिए उनकी जिंदगी के अनसुने किस्से

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। सूबे की राजनीति में कई बड़े चेहरे रहे हैं,...
spot_img

Latest Stories

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...

Company Secretary क्या होता है? जानें कैसे बनाएं इस फील्ड में करियर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यह बात स्वभाविक है कि आज...

Kolkata Port सीट पर कड़ा मुकाबला: TMC, BJP, कांग्रेस और वाम के बीच चौतरफा लड़ाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कोलकाता...

रविवार का व्रत क्यों होता हैं खास, जानिए महत्त्व और व्रत विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार का दिन सूर्य देव...

चेहरे पर पड़े चेचक के दाग से हैं परेशान, अब घर पर ही कर सकेंगी इसका इलाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

Ravivar Mantra: रविवार को इस प्रकार करें सूर्य देव की पूजा अर्चना, इन मंत्रों का भी करें जाप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूर्य भगवान की पूजा अर्चना...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵