नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ का जन्म 6 जनवरी 1984 को दोसांझ कलां, पंजाब के जालंधर जिले में हुआ था। दिलजीत दोसांझ के पिता रोडवेज कर्मचारी और मां हाउसवाइफ हैं। दिलजीत दोसांझ को बचपन से ही संगीत का बेहद शौक था। वह अपने यहां के स्थानीय गुरुद्वारों में भजन कीर्तन का हिस्सा भी बनते थे।
दिलजीत दोसांझ का पहला एल्बम
दिलजीत दोसांझ को एक्टिंग से पहले सिंगर के रूप में जाना जाता है। उनका पहला एल्बम ‘इश्क दा उड़ा अदा’ साल 2004 में रिलीज हुआ था। इसके बाद उनका दूसरा एल्बम रिलीज हुआ और तीसरे एल्बम ‘स्माइल’ से वह फेमस हुए थे। इस तरह से दिलजीत दोसांझ ने हनी सिंह के साथ भी एल्बम में गाना गया था जिसके बाद उनकी पापुलैरिटी और भी ज्यादा बढ़ गई थी।
दिलजीत दोसांझ की पहली पंजाबी फिल्म
साल 2012 में दिलजीत दोसांझ की फिल्म जट्ट एंड जूलियट रिलीज हुई थी जो सुपरहिट रही थी। इसके बाद साल 2013 में बादशाह के साथ रेप किया हुआ ‘प्रॉपर पटोला’ गाना रिलीज हुआ था। यह गाना आज भी लोगों की जुबान पर रहता है और काफी फेमस भी है। इसके अलावा दिलजीत दोसांझ के नचदी दे, भगत सिंह, जट भूखदा फिरे, गोलियां, सूरमा, सेल्फी, होला होला, पटियाला पेग, इश्क हाजिर है, फैज-ए-नूर, 5 तारा, डू यू नो, लैंबरगिनी, रात दी गेडी, जिंद माही, काइली एंड करीना जैसे कई सुपरहिट गाने हैं।
बॉलीवुड में दिलजीत दोसांझ की एंट्री
बॉलीवुड में दिलजीत दोसांझ ने फिल्म ‘तेरे नाल लव हो गया’ से एंट्री ली थी। सिंगर ने फिल्म में सॉन्ग ‘पी पा पी पा’ गाया था। इसके अलावा इस म्यूजिक वीडियो में भी नजर आए थे। इसके बाद दिलजीत दोसांझ बॉलीवुड की फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ में भी साल 2016 में नजर आए थे। यह फिल्म सुपरहिट रही थी और दिलजीत दोसांझ की काफी तारीफ भी हुई थी। दिलजीत दोसांझ ने गुड न्यूज, सूरमा, क्रू, अमर सिंह चमकीला जैसी फिल्मों में भी काम किया है।
कॉन्सर्ट में नजर आए दिलजीत दोसांझ
दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट ‘दिल-लुमिनाटी टूर’ 26 अक्टूबर को दिल्ली में शुरू हुआ था। अब यह टूर हाल ही में 31 दिसंबर को लुधियाना में खत्म हुआ है। एक्टर का यह कॉन्सर्ट देखने के लिए देश-विदेश से लोग कॉन्सर्ट में शामिल हुए थे। कॉन्सर्ट के दौरान कई विवाद भी आए लेकिन सिंगर डटे रहे।





