Bigg Boss 19 में नया विवाद मालती चाहर के यौन रुझान पर बयानबाजी से गरमाया माहौल

बिग बॉस 19 के हालिया एपिसोड में मालती चाहर की यौनिकता चर्चा में रही, जिसमें कुनिका सदानंद ने तान्या मित्तल से कहा कि उन्हें मालती लेस्बियन लगती हैं। अब यही मुद्दा फिलहाल चर्चा का विषय बन गया है।

1
Malti Chahar
Malti Chahar

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 19 अपने अंतिम चरण में है, जहाँ मृदुल तिवारी के मिड-वीक इविक्शन के बाद अब टॉप 9 कंटेस्टेंट्स बचे हैं। घर के अंदर की राजनीतिक उठापटक के बीच, अब कंटेस्टेंट्स के आपसी संबंध और उनकी व्यक्तिगत पहचान चर्चा का विषय बन गई है। हालिया एपिसोड में क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन मालती चाहर की यौन रुझान को लेकर बवाल खड़ा हो गया है।

 

कुनिका सदानंद ने की विवादास्पद टिप्पणी

एक लो-टोन वाली बातचीत में, वरिष्ठ अभिनेत्री कुनिका सदानंद ने अपनी साथी कंटेस्टेंट तान्या मित्तल के कान में फुसफुसाते हुए मालती चाहर की यौन रुझान पर संदेह व्यक्त किया है जहां उन्होंने कहा, मुझे पूरा यकीन है कि वो लेस्बियन है। उसका हाव-भाव भी कुछ ऐसा ही लग रहा था। मुझे पूरा यकीन है कि वह लेस्बियन है। उसका हावभाव भी वैसा ही लग रहा था। हालांकि, बिग बॉस ने तुरंत कुनिका को कान में फुसफुसाहट करने के लिए टोक दिया।

 फरहाना और बेसिर अली का संदर्भ

इससे पहले, कंटेस्टेंट फरहाना भट्ट ने भी मालती के व्यवहार पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि,मालती उन्हें मजाक में शारीरिक रूप से छूती रहती हैं। फरहाना ने यह भी बताया था कि, मालती ने उन्हें बिना कपड़ों के अच्छा दिखने की बात कहकर भौंहें तान दी थीं।दिलचस्प बात यह है कि, मालती चाहर खुद वही कंटेस्टेंट थीं, जिन्होंने शो पर अमाल मलिक से बातचीत के दौरान बसिर अली की यौन रुझान पर सवाल उठाया था। हालांकि, अमाल ने तब स्पष्ट किया था कि,बसिर बाईसेक्सुअल नहीं हैं।

 कौन हैं मालती चाहर?

35 वर्षीय मालती चाहर इंडियन क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन हैं।उनका जन्म आगरा में हुआ और उन्होंने लखनऊ से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। उन्होंने 2009 में मिस इंडिया अर्थ का खिताब जीता था। एक्टिंग करियर में उन्होंने ‘जीनियस’, ‘मैनक्योर’ और ‘इश्क पश्मीना’ जैसी फिल्मों में काम किया है। वह एक फिल्ममेकर भी हैं और उनकी निर्देशित शॉर्ट फिल्में यूट्यूब पर उपलब्ध हैं।फिलहाल, मालती चाहर की यौन रुझान पर कुनिका की टिप्पणी ने शो के अंदर और बाहर एक नई बहस छेड़ दी है, क्योंकि किसी भी कंटेस्टेंट की निजी पहचान पर इस तरह की फुसफुसाहट करना बिग बॉस के नियमों के खिलाफ माना जाता है।

वॉट्सऐप पर भी जुड़ें हमारे साथ, जॉइन करें Raftaar News |