back to top
25.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bigg Boss के इतिहास में अब तक की कैट फाइट, विवादित बयानों से चर्चा में रही ये फीमेल कंटेस्टेंट

बिग बॉस हर सीजन की में बयानबाज़ी और झगड़े भी सुर्खियों को हिस्‍सा बन रहे है।, अब तक के कई सीजन ऐसी ही टकरार देखने को मिली है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । सबसे चर्चित और विवादित रियलिटी शो बिग बॉस शो एक बार फिर विवादों में घिरा, जब घर में हुई कैट फाइट ने माहौल गर्मा दिया। इस शो में एक सेलिब्रिटी की टिप्पणी ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी। हर सीजन के बयानबाज़ी और झगड़े भी सुर्खियों को हिस्‍सा बन रहे है। पिछले कई सीजन में भाग लेने वाली कई सेलिब्रिटी के विवादित बयानों ने उन्हें आज भी लोगों की यादों में बसाया हुआ है।

लगभग हर सीजन में बिग बॉस के घर में एक या दो ऐसे विवाद होते हैं, जो हाई-वोल्टेज ड्रामा को जन्म देते हैं। पुराने राज खुलना और तकरार कुछ ही पलों में तीव्र हो जाती है। जब कंटेस्टेंट अपना आपा खो बैठती हैं, तो बिग बॉस घर में कहर बरप जाता है। आज जानेंगे ऐसी कुछ यादगार कैट फाइट्स की कहानी के बारे में …।

श्रीजिता डे और गोरी नागोरी

बीते एपिसोड में सुंबुल तौकीर, श्रीजिता और गोरी के बीच तीखी बहस हुई। किचन में काम के दौरान गोरी के कपड़े में हाथ पोंछने पर श्रीजिता भड़क गईं, जिसके बाद सुम्बुल भी विवाद में शामिल हो गईं। बढ़ती बहस में पारिवारिक टिप्पणियां भी हुईं। इसके बाद, श्रीजिता की गोरी पर टिप्पणी के कारण दर्शकों ने कम वोट देकर गोरी को पहले बेदखल कर दिया।

तेजस्वी और शमिता शेट्टी

टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश ने बिग बॉस सीजन 15 में शमिता शेट्टी के साथ जारी तकरार से सबका ध्यान खींचा। फाइनल तक दोनों के बीच मतभेद बने रहे। एक टास्क के दौरान तेजस्वी ने शमिता को ‘आंटी’ कहकर अपमानित किया, जिससे घर के अंदर और बाहर उनकी जमकर आलोचना हुई।

नेहा भसीन और अक्षरा सिंह

बीबी ओटीटी में नेहा और अक्षरा सिंह के बीच जबरदस्त लड़ाई देखी गई। नेहा ने अक्षरा के कनेक्शन प्रतीक सहजपाल को छीनने की कोशिश की, जिससे दोनों के बीच विवाद हुआ। प्रतीक ने नेहा को पार्टनर चुना, जिससे अक्षरा आहत हुई। इसके बाद दोनों के बीच अश्लील टिप्पणियों से भरी जुबानी जंग छिड़ गई, जो दर्शकों की यादों में आज भी ताजा है।

हिना खान और शिल्पा शिंदे

बीबी के इस सीजन में टीवी इंडस्ट्री की दो बड़ी हस्तियां हिना और शिल्पा के बीच शुरू से ही टकराव रहा। पहले हफ्ते ही दोनों में बहस हुई और हिना ने मेकर्स पर पक्षपात का आरोप लगा दिया। दोनों फाइनल तक पहुंचीं, लेकिन मतभेद सुलझा नहीं। शो की शुरुआत से लेकर अंत तक उनकी अनबन चर्चा का विषय बनी रही।

लोपामुद्रा राउत और वाणी

पूरे सीजन में हिना और शिल्पा के बीच आपत्तिजनक और व्यक्तिगत टिप्पणियों का सिलसिला चलता रहा। दोनों कभी शांति से साथ नहीं दिखीं। एक टास्क के दौरान मारपीट तक हुई, जिससे होस्ट सलमान खान को दोनों को सुलह करने की नसीहत देनी पड़ी।

शहनाज गिल और माहिरा शर्मा

जब कैटफाइट की बात होती है, तो शहनाज गिल और माहिरा शर्मा की झड़प सबसे याद आती है। सीजन 13 की यह लड़ाई बिग बॉस घर की सबसे चर्चित रही। जलन और विवाद के बीच मेकर्स और पारस छाबड़ा ने भी दोनों को टकराया। एक टास्क में शहनाज हार गईं, जिससे वे सलमान खान से नाराज हो गईं, लेकिन बाद में माफी मांग ली।

सोनाली फोगट और निक्की तंबोलिक

सीजन 14 में सोनाली फोगट, निक्की तंबोली और रुबिना दिलाइक के बीच तनाव खूब देखा गया। सोनाली ने निक्की पर सेटिंग का आरोप लगाया था, जिससे विवाद बढ़ा। यह लड़ाई तब शुरू हुई जब निक्की ने सोनाली के बिस्तर के पास अपनी थाली रख दी और मना करने के बाद भी नहीं हटी। रुबिना ने निक्की का समर्थन कर सोनाली की आलोचना की, जिससे झगड़ा और बढ़ गया।

रुबीना दिलाइक और राखी सावंत

रुबीना दिलैक के पति अभिनव शुक्ला को लेकर राखी सावंत का बर्ताव विवादित रहा। शुरू में रुबीना को फर्क नहीं पड़ा, लेकिन राखी ने उन्हें गंदे पानी की बाल्टी फेंक दी और तीखी बहस हुई। यह रुबीना का पहली बार टीवी में महिलाओं के साथ टकराव नहीं था; जैस्मीन भसीन और कविता कौशिक से भी उनकी कहासुनी रही है।

श्वेता तिवारी और डॉली बिंद्रा

डॉली बिंद्रा के वाइल्ड कार्ड एंट्री के बाद श्वेता तिवारी ने पहले ही महसूस कर लिया था कि माहौल खराब होगा। दोनों की बाहर से चल रही लड़ाई शो में भी देखने को मिली, जिसमें चीख-चिल्लाहट, गाली-गलौज और धमकियां शामिल थीं। डॉली बिंद्रा का व्यवहार बिग बॉस के किसी भी सीजन में सबसे विवादित माना गया।

Advertisementspot_img

Also Read:

Salim Khan Health Update: सलीम खान आईसीयू में भर्ती! हालत स्थिर, डॉक्टरों की निगरानी जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा के दिग्गज स्क्रीनराइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान को मंगलवार, 17 फरवरी को मुंबई के लीलावती अस्पताल...
spot_img

Latest Stories

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक...

कार्तिक आर्यन से आर माधवन तक ये सेलेब्स पहले थे इंजीनियर, फिर यू बन गए स्टार्स

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा में आज के...

क्या आप भी अपने गले के कालेपन से हो गई हैं परेशान? तो इस प्रकार कर सकती हैं उसका उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। महिलाओं की स्किन रूटिंग काफी...

Vastu Tips: नकारात्मकता को दूर करने के लिए करें ये वास्तु उपाय, चारों तरफ से आएगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र में बताए गए...