back to top
26.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bigg Boss 17: विक्की पर भारी पड़े मीडिया के तीखे सवाल, टॉप 5 के रेस से बाहर हुआ बिग बॉस 17 का मास्टरमाइंड?

बिग बॉस 17 के घर में मीडिया ने घरवालों पर तीखे सवालों का वार किया। वहीं घर में मिड एविक्शन होने जा रहा है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बिग बॉस 17 का फिनाले अब बेहद नजदीक आ गया है। फाइनल के लिए केवल 5 दिन ही बचा है और अब टॉप 5 का चुनाव भी होने जा रहा है। बीते एपिसोड में मीडिया ने घर वालों से कई सारे सवाल किए। वहीं विक्की जैन ने अंकिता से माफी भी मांगी। खबर है कि मीडिया से इंटरैक्शन के बाद घर में मिड वीक एविक्शन किया गया,जिसमें विक्की जैन घर से बाहर हो गए।

विक्की जैन ने घुटने के बल बैठ अंकिता से मैगी माफी

बिग बॉस 17 में इन दिनों मीडिया घर के अंदर आई है। मीडिया के कई सारे तीखे सवालों ने घर वालों को हिला कर रख दिया है। मीडिया के एक रिपोर्टर ने विक्की चैन से सवाल करते हुए पूछा कि ‘आप पहले ग्रीन फ्लैग वाले हस्बैंड दिखाई देते थे। लेकिन आज आप एक रेड फ्लैग हस्बैंड बन गए। यहां तक की यह प्लेटफॉर्म भी आपको अंकित की वजह से मिला लेकिन आपने कभी उन्हें कुछ नहीं बोला इसका क्या कारण है। इसके बाद विक्की जैन अपनी सफाई देते हुए कई सारी बातें बोलते हैं। फिर वह घुटने के बल बैठकर अंकिता से माफी मांगते हुए कहते हैं कि जो भी मैंने गलती की कोशिश करूंगा कि आगे ऐसा कुछ ना हो हमारे बीच और हम दोनों एक साथ रहे।

इन सदस्यों ने टॉप 5 में बनाई अपनी जगह

बिग बॉस 17 में अब मिड वीक इलेक्शन होने जा रहा है। वहीं विक्की जैन की एलिमिनेशन की खबरें भी बाहर आ रही है। बिग बॉस तक ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक रैंकिंग लिस्ट शेयर की है। पहले नंबर पर जहां रैंकिंग में सबसे आगे मुनव्वर फारुकी चल रहे हैं, तो वहीं दूसरे नंबर पर इस लिस्ट में अंकिता लोखंडे हैं। तीसरे नंबर पर अभिषेक कुमार हैं, चौथे नंबर पर रैंकिंग की इस लिस्ट में मनारा चोपड़ा और पांचवें नंबर पर अरुण माशेट्टी हैं। इस रैंकिंग के दौरान यह अनुमान लगाया जा रहा है कि विक्की जैन बिग बॉस 17 के घर से एलिमिनेट हो जाएंगे।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Ankita Lokhande Birthday -टीवी की संस्कारी बहू से स्टार एक्ट्रेस तक का सफर, बिग बॉस ने बदली पहचान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टीवी की दुनिया में कुछ चेहरे ऐसे होते हैं, जो अपने पहले ही किरदार से दर्शकों के दिलों में बस जाते हैं।...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...