back to top
15.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bigg Boss 17 : पति-पत्नी में फिर आई दरार, विक्की बोले- बदतमीजी नहीं, अंकिता ने दिलाई ‘थप्पड़’ की याद

बिग बॉस के घर में सर बार दो कपल ने एंट्री ली जिसके बाद अंकिता और विक्की की कई बार दशकों को लड़ाई देखने को मिली वहीं अब Isha Malviya को लेकर पति पत्नी आपस में टकरार रहे हैं।

नई दिल्ली रफ़्तार डेस्क। बिग बॉस 17 में एक बार फिर से अंकिता और विक्की के बीच अनबन हो गई है। आप को बता दे की बीते एपिसोड में रैंकिंग के टास्क के दौरान ईशा ने मनारा को 2 नम्बर पर रखा था जबकि अंकिता को 4 और विक्की को 3 जिसकी वजह से अंकिता और ईशा की लड़ाई भी देखने को मिली थी। अंकिता से लड़ाई होने के बाद ईशा विक्की जैन से काफी अच्छे से बात करती हुई नजर आई। अंकिता, विक्की से पूछती है की ईशा का गेम कैसा दिख रहा है जिसके बाद अंकिता और विक्की जैन की लड़ाई हो जाती है। विक्की जैन अंकिता से बोलते हैं कि थोड़ा रेस्पेक्ट करो हम नेशनल टेलीविजन पर हैं। जिसके बाद अंकिता विक्की को “थप्पड़” की याद दिलाते हुए कहती है कि हां हम नेशनल टेलीविजन में है और सारे लोग हमें देख रहे हैं।

बिग बॉस में हुआ डाबर च्यवनप्राश खिलाने का टास्क

बिग बॉस के घर में डाबर च्यवनप्राश का टास्क होता है जिसके दौरान उस इंसान को डाबर च्यवनप्राश खिलाना होता है जिसे हम कमजो रसमझते हैं या फिर वह अपने गेम से अभी भटक गया है। इसके बाद सारे घरवालें यह टास्क में हिस्सा लेते हैं और अधिकतर लोग मुनव्वर को चवनप्राश खिलाकर कहते हैं कि जब से आयशा घर में आई है मुनव्वर अपने गेम से काफी भटक गए हैं मुनव्वर को अब अपने गेम में वापस आने की जरूरत है।

मनारा से मुनव्वर ने आयशा का साथ देने की कही बात

एपिसोड के शुरू होते ही अभिषेक मनारा के पास जाते हैं और मुनव्वर से जुड़े सवाल पूछते हैं और उन्हें काफी समझते हैं। इसके बाद मनारा बोलती हैं कि हर बार मैं ही मुनव्वर के पास जाती हूं और मुनव्वर मेरे पास बात करने बिल्कुल नहीं आते हैं। इसके बाद अभिषेक मुनव्वर के पास जाते हैं और मनारा से उनकी बात करने की कोशिश करते हैं। इसके बाद मुनव्वर, मनारा से बात करते हैं और कहते हैं कि सारे घर वालों के जैसे आप मुझसे मत लड़िए आप मेरी बातों समझिए। जिसकी बात मनारा कहती है कि मुझे आपसे कोई प्रॉब्लम नहीं है लेकिन अगर आयशा मुझे ताना मारेगी तो मैं उसे कॉल आउट करूंगी। इसके बाद मुनव्वर कहते हैं कि अगर मुझे लगा कि आयशा को आप कुछ गलत बोल रही है तब मैं आयशा के साथ खड़ा रहूंगा और आप मुझे गलत नहीं बोलेगी । इसके बाद वहां रिंकू आ जाती है जिसके बाद से मनारा वहां से चली जाती हैं और कहती है कि हर बार मेरी और मुनव्वर की बातों के बीच में रिंकू जी आ जाती हैं।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Ankita Lokhande Birthday -टीवी की संस्कारी बहू से स्टार एक्ट्रेस तक का सफर, बिग बॉस ने बदली पहचान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टीवी की दुनिया में कुछ चेहरे ऐसे होते हैं, जो अपने पहले ही किरदार से दर्शकों के दिलों में बस जाते हैं।...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵