back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bigg Boss 17 Promo : मन्नारा के बाद विक्की जैन से टकराए मुनव्वर फारुकी, ईशा मालवीय को मिली नई पावर

बिग बॉस 17 में शो में हर तरफ लड़ाई ही लड़ाई देखने को मिल रही है। मुनव्वर विक्की जैन से लड़ते हुए प्रोमो में नजर आ रहे है। तो वहीं, ईशा घरवालों को रैंक देती हुई नजर आ रही हैं ।

नई दिल्ली,रफ़्तार डेस्क। बिग बॉस 17 में आयशा के आने के बाद से ही मुनव्वर काफी बदले बदले नजर आ रहे है। पहले तो वो हर तरफ रट हुए नजर आये लेकिन अब आयशा और मुनव्वर का प्यार भरा रिश्ता घर वालों को नजर आ रहा हैं। वहीं मुनव्वर के इस बदले नेचर से मन्नारा काफी परेशान है। शो के शुरुआत से ही मन्नारा और मुनव्वर का रिश्ता काफी अच्छा था। लेकिन बढ़ते दिनों के साथ इनके बीच आयशा आ गई जिसके वजह से मन्नारा काफी परेशान हो गई हैं। जिसके बाद मन्नारा गार्डन में बैठी होती है और वहीं आयशा आती है और बोलती हैं यहाँ अजीब लग रहा है। जिसके बाद मन्नारा उनसे लड़ने लगती हैं और कहती हैं की आप मुझे टोंट मार रही है। जिसके बाद दोनों के बीच कहा सुनी होने लगती है। फिर मन्नारा कहती है की ऐसा था तो तुम अकेले आती दूसरे सीजन मई जैसे मुनव्वर की दोस्त आएगी जिसके बाद मुनव्वर वहां आते है और अपना गुस्सा कांच पर दिखते हुए मन्नारा से बोलते है उसका नाम मत लो जो शक्स यहाँ नहीं हैं। जिसके बाद भी मन्नारा आयशा को लगातर ताने मरती रहती है।वहीं अब दर्शकों को होने वाले अगले नॉमिनेशन का इंतजार हैं।

अंकिता के खिलाफ ईशा की पहली चाल

बिग बॉस 17 का नया प्रोमो आया है जिसमें घर पर रैंक का टास्क हो रहा है। बिग बॉस ईशा से कहते है की सभी सदस्यों को रैंक दो की वो इस घर में कितना रहते के लायक हैं। जिसके बाद ईशा नंबर 2 में मन्नारा को रखती है और नंबर 4 में अंकिता को रखती है जिसके बाद अंकिता ईशा पर सवाल उठती है की ईशा ने मन्नारा को नंबर 2 की रैंक क्यों दे दी जबकि मैं मन्नारा से ज्यादा इस घर में रहने के काबिल हु।

मुनव्वर और विक्की जैन में छिड़ी जंग

बिग बॉस 17 का नया प्रोमो आया है जिसमें मुनव्वर विक्की जैन से लड़ते हुए नजर आ रहे है। आप को बता दे की बीते एपिसोड में विक्की ने अभिषेक से कुछ बाते शेयर की और अभिषेक ने सीधा जा कर मुनव्वर से बता दी जिसके बाद मुनव्वर विक्की जैन से कहते है किआप कल रात अभिषेक को मेरे खिलाफ भड़का रहे थे। जिसके बाद विक्की और मुनव्वर की लड़ाई शुरु हो जाती है।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Ankita Lokhande Birthday -टीवी की संस्कारी बहू से स्टार एक्ट्रेस तक का सफर, बिग बॉस ने बदली पहचान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टीवी की दुनिया में कुछ चेहरे ऐसे होते हैं, जो अपने पहले ही किरदार से दर्शकों के दिलों में बस जाते हैं।...
spot_img

Latest Stories

यशस्वी नाम का मतलब -Yashasvi Name Meaning

Yashasvi Name Meaning – यशस्वी नाम का मतलब: Famous/प्रसिद्ध Origin...

Skill India Mission से युवाओं को मिल रहा रोजगार का नया रास्ता, जानिए कैसे उठाएं फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के युवाओं को रोजगार के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵