back to top
24.8 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नीतू कपूर की कोरियोग्राफी पर बिग बी ने थिरकाए थे कदम, वायरल हुआ थ्रोबैक वीडियो

दिग्गज अभिनेत्री नीतू कपूर सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी तस्वीरें व यादें फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। इस बार भी नीतू ने एक पुराना किस्सा फैंस के साथ साझा किया है। दरअसल, गुरुवार को नीतू ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर साल 1981 में आई फिल्म ‘याराना’ का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में पहले अमिताभ बच्चन डांस करते नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ नीतू कपूर भी डांस करने लगती हैं। इसके बाद दोनों साथ में स्टेप्स करते हैं। खास बात ये है कि इसे खुद अभिनेत्री नीतू कपूर ने कोरियोग्राफ किया है। अभिनेत्री ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा- ‘याराना का यह मोंटाज बहुत खास है क्योंकि मैंने इसे कोरियोग्राफ किया है।’ सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस के साथ-साथ मनोरंजन जगत की हस्तियां भी इस वीडियो पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। राकेश कुमार के निर्देशन में बनी फिल्म याराना में अमिताभ बच्चन, नीतू कपूर, अमजद खान और तनूजा लीड रोल में थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल हुई थी। आज भी इस फिल्म को दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जाता है। हिन्दुस्थान समाचार/सुरभि सिन्हा/कुसुम

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵