back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘पुष्पा 2’ के बाद अब ‘गेम चेंजर’ के प्री-रिलीज एवेंट के बाद बड़ा हादसा, दो प्रशंसकों की हुई मौत

अब राम चरण की अपकमिंग फिल्म ‘गेम चेंजर’ के प्री-रिलीज एवेंट के बाद एक बड़ा हादसा हो गया। इवेंट से घर लौट रहे दो प्रशंसकों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।

नई दिल्‍ली,रफ्तार डेस्‍क । पुष्पा 2’ की रिलीज इवेंट के दौरान मची भगदड़ एक महिला ने अपनी जान गंवा दी थी। जिसकी चर्चा अभी थमी नहीं कि अब राम चरण की अपकमिंग फिल्म ‘गेम चेंजर’ के प्री-रिलीज एवेंट के बाद एक बड़ा हादसा हो गया। इवेंट से घर लौट रहे दो प्रशंसकों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वहीं साउथ सुपरस्टार राम चरण और फिल्म के प्रोड्यूसर दिल राजू ने पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद देने की घोषणा की है।

युवकों की बाइक हुई हादसे का शिकार

 

मिली जानकारी के अनुसार 23 साल के अरवा मणिकंटा और 22 साल के ठोकडा चरण ‘गेम चेंजर’ के प्री-रिलीज इवेंट में शामिल होने के बाद अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। तभी इनकी बाइक सड़क हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गई। इस मामले को लेकर रंगमपेटा पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। 

एक्‍टर और प्रोड्यूसर ने हादसे पर जताया दुख 



सड़क हादसे का शिकार हुए दोनों फैंस की मौत पर एक्‍टर राम चरण और प्रोड्यूसर दिल राजू ने अपनी संवेदना व्यक्त की। वे दोनों फैंस की मौत के बाद उनके परिवार से मिलने पहुंचे और इस कठिन समय में उनकी सहायता करने का आश्‍वासन दिया। राम चरण और दिल राजू ने प्रत्येक परिवार को 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। गौरतलब है कि ‘गेम चेंजर’ के प्री-रिलीज कार्यक्रम में आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण भी मौजूद थे।

सोशल मीडिया पर दिल राजू ने ये लिखा

 

इस घटना की जानकारी प्रोड्यूसर दिल राजू को मिली तो उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना दुख व्यक्त किया। उन्‍होंने लिखा कि ‘गेम चेंजर प्री-रिलीज इवेंट बहुत ग्रैंड था। ऐसे में जब हम इस बात से खुश हैं तो एक दुखद खबर मिली कि इवेंट से वापसी के दौरान एक एक्सीडेंट में दो फैंस की डेथ हो गई। मैं मृतकों के प्रति अपनी श्रद्धांजलि देते हुए उनके परिवार का समर्थन करूंगा। मैं उनके परिवारों को 5-5 लाख रुपए की आर्थिक मदद कर रहा हूं।’ गौरतलब है कि इसके पहले ‘पुष्पा 2’ के प्रीमियर में भगदड़ के दौरान महिला की मौत और उनके आठ वर्षीय बेटे के इलाज के लिए अभिनेता अल्लू अर्जुन ने भी आर्थिक मदद के लिए हाथ बढ़ाया था। 

सिनेमाघरों में कब रिलीज होगी गेम चेंजर 



एस शंकर द्वारा निर्देशित ‘गेम चेंजर’ को सिनेमाघरों में 10 जनवरी को रिलीज किया जाएगा। साउथ सुपरस्टार राम चरण स्टारर फिल्म ‘गेम चेंजर’ का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। इससे पहले मेकर्स द्वारा फिल्म का शानदार ट्रेलर और कई गाने भी रिलीज किए जा चुके हैं। अब दर्शकों में फिल्म की रिलीज को लेकर काफी एक्साइटमेंट है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...