back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भूमि पेडनेकर: मैं हमेशा खुद पर भरोसा करके प्रोजेक्ट चुनती हूं

मुंबई, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेत्री भूमि पेडनेकर दम लगा के हईशा, टॉयलेट: एक प्रेम कथा, शुभ मंगल सावधान, लस्ट स्टोरीज और बधाई दो जैसे कंटेंट का हिस्सा रह चुकी हैं। भूमि ने कहा कि उन्होंने एक कलाकार के रूप में हमेशा प्रोजेक्ट चुनने के लिए खुद पर भरोसा किया है। अपने काम के लिए भूमि अब 7 ब्रांड का चेहरा हैं और बॉलीवुड में अपनी सफलता को लेकर रोमांचित हैं। उन्होंने कहा, बधाई दो मेरे महामारी के बाद के करियर की एक शानदार शुरूआत रही है। मैं आभारी हूं। इससे मुझे सिनेमा में और बेहतर करने का हौसला बढ़ता है। उन्होंने आगे कहा, मैंने हमेशा एक कलाकार के रूप में प्रोजेक्ट को चुनने के लिए खुद पर भरोसा किया है। मैंने सबसे अच्छी स्क्रिप्ट चुनने की कोशिश की है, जिससे दर्शकों का अच्छा मनोरंजन हो। भूमि के पास अनुभव सिन्हा की भीड़, अजय बहल की द लेडीकिलर, शशांक खेतान की गोविंदा आला रे, अक्षय कुमार की रक्षा बंधन, सुधीर मिश्रा की अफवा और गौरी खान की भक्षक जैसी कई फिल्में हैं। –आईएएनएस एसएस/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Chitrangda Singh की फिल्म Maatrubhumi का है इंतजार, उससे पहले देखें एक्ट्रेस का ये बोल्ड अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) सलमान...

कुश नाम का मतलब-Kush Name Meaning

Meaning of Kush / कुश नाम का मतलब :...

Vaibhav Sooryavanshi: क्या टीम इंडिया के लिए तैयार हैं वैभव सूर्यवंशी? एक्सपर्ट ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में युवा खिलाड़ियों के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵