back to top
25.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bhojpuri: चाची 420 के बाद सबको हंसाने आ रही चाची नंबर 1, जल्द सिनेमाघरों में देगी दस्तक

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर कमल हासन की फिल्म ‘चाची 420’ और गोविंदा की ‘आंटी नंबर 1’ के बाद अब भोजपुरी में यश कुमार ‘चाची नंबर 1’ लेकर आ रहे हैं, जिसका फर्स्ट लुक आउट कर दिया गया है।

नई दिल्ली, हिन्दुस्थान समाचार। बॉलीवुड के मशहूर एक्टर कमल हासन की फिल्म ‘चाची 420’ और गोविंदा की ‘आंटी नंबर 1’ के बाद अब भोजपुरी में यश कुमार ‘चाची नंबर 1’ लेकर आ रहे हैं, जिसका फर्स्ट लुक आउट कर दिया गया है। फर्स्ट लुक से यह मालूम होता है कि यश कुमार ठीक उसी तरह फिल्म में नजर आने वाले हैं, जैसा इससे पहले बॉलीवुड में कमल हसन और गोविंदा नजर आ चुके हैं।

Yash Kumar Snapinsta_app_356254493_224615993795555_796120803926289856_n_1080.jpg

‘चाची नंबर 1’ का फर्स्ट लुक बेहद आकर्षक

संजय श्रीवास्तव के निर्देशन में बनने वाली फिल्म ‘चाची नंबर 1’ का फर्स्ट लुक बेहद आकर्षक है, जिसमें यश कुमार झाड़ू बाल्टी व अन्य बर्तनों के साथ सिंहासन पर बैठे नजर आ रहे हैं। यह अपने आप में अनोखा प्रोजेक्ट होने वाला है जिसकी वजह से लोगों ने यश कुमार की तुलना फिल्म के फर्स्ट लुक को देखकर कमल हसन और गोविंदा से कर दी है।

Yash Kumar Snapinsta_app_349000757_151629611226503_279595656600226647_n_1080.jpg

किरदार था चैलेंजिग

फिल्म ‘चाची नंबर 1’ का निर्माण यश कुमार इंटरटेनमेंट और निधि मिश्रा के बैनर से हुआ है, जिसका ट्रेलर बेहद जल्द ही रिलीज कर दिया जाएगा। फिल्म को लेकर यश कुमार ने बताया कि फिल्म की पटकथा बेहद अनोखी और मनोरंजक है, जो हर वर्ग के दर्शकों को पसंद आने वाली है। इस फिल्म में मेरा लुक और किरदार बेहद चैलेंजिंग था, लेकिन एक कलाकार के नाते मैंने खूब मेहनत की और तब जाकर फिल्म बन सकी।

Yash Kumar Snapinsta_app_349093997_1031357738241026_7928001399274136674_n_1080.jpg

फिल्म का ट्रेलर जल्द ही किया जाएगा रिलीज

यह फिल्म अब दर्शकों के सामने रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। बस अब महज औपचारिकताएं बाकी हैं। पहले फिल्म का ट्रेलर जल्द ही रिलीज हो जाएगा और उसके बाद फिल्म की रिलीज डेट अनाउंसमेंट कर दी जाएगी।

Yash Kumar Snapinsta_app_348867951_271779298582601_6846674043490402510_n_1080.jpg

अमित शुक्ला और मनोज टाइगर फिल्म में आएंगे नजर

यश कुमार ने दावा किया कि चाची नंबर वन जैसी फिल्म भोजपुरी में अभी तक किसी ने नहीं बनाई थी। इस फिल्म में यश कुमार मुख्य भूमिका में है। उनके साथ रक्षा गुप्ता फीमेल लीड है, जबकि अमित शुक्ला और मनोज टाइगर जैसे दिग्गज कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Tara Sutaria मोतियों से सजी एक बेहद खूबसूरत पोशाक में आधुनिक विक्टोरियन सौंदर्य का स्पर्श बिखेर रही हैं।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। Tara Sutaria एक बार फिर अपने स्टाइल से फैशन लवर्स का ध्यान खींच रही हैं। इस लुक में वह मोतियों...
spot_img

Latest Stories

मीनल नाम का मतलब-Meenal Name Meaning

Milind Name Meaning – मीनल नाम का मतलब: Precious...

Mouni Roy ने बोल्ड अंदाज में फ्लॉन्ट किया अपना फिगर, शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस मौनी रॉय Mouni Roy...

PF निकालना अब होगा ATM और UPI से आसान, EPFO 3.0 लाएगा बड़ा बदलाव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत वाली...

माता लक्ष्मी को क्यों कहते हैं धन की देवी, जानिए इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हर दिन...

KKR vs PBKS मैच पर बारिश का खतरा, जानिए रद्द हुआ तो कैसे तय होगा विजेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स...

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵