back to top
17.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिलजीत दोसांझ के कान्‍सर्ट में बजरंग दल का दखल, जब पुलिस ने नहीं बंटने दी शराब तो माना आभार

फेमस पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ का इंदौर में एक बड़ा कॉन्सर्ट आयोजित हुआ। जिसमें ‘No non-veg, no alcohol’ ट्रेंड देखने को मिला।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । फेमस पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ का इंदौर में एक बड़ा कॉन्सर्ट आयोजित हुआ। जिसमें ‘No non-veg, no alcohol’ ट्रेंड देखने को मिला। ऐसा इसलिए हुआ क्‍योंकि कॉन्‍सर्ट के ठीक एक दिन पहले बजरंग दल ने इस कार्यक्रम में मांस और शराब परोसने की आशंका को लेकर विरोध किया था। ऐसे में कान्‍सर्ट के बीच में हंगामे की आशंका को लेकर पुलिस प्रशासन ने शराब या मांस नहीं बंटने दी। हांलाकि इसके बाद बजरंग दल ने मांग पूरी होने पर प्रशासन का आभार भी माना।

सूत्रों के अनुसार दिलजीत के इस कॉन्सर्ट में मांस या शराब नहीं बंटने दी गई या कोई भी ऐसी हरकत नहीं देखी गई जिसका समाज पर बुरा प्रभाव पड़े। इसके तहत तय समय पर कार्यक्रम खत्म होने के बाद बजरंग दल ने विरोध खत्म किया और मांग पूरी करने के लिए प्रशासन का आभार जताया।

शराब परोसने और सेवन की अनुमति नहीं 



इस मामले में डीसीपी अमरेंद्र सिंह जोन 2 ने संज्ञान में लिया। उन्‍होंने बताया कि इंदौर पुलिस कानून-व्यवस्था की स्थिति, महिला सुरक्षा और नशीली दवाओं के दुरुपयोग के मामले को गंभीरता से ले रही है। हमने कार्यक्रम के दौरान खुले में शराब परोसने और इसके सेवन की अनुमति नहीं दी। 

पुणे कान्‍सर्ट में भी कैंसिल हो चुका परमिट 



वहीं इस घटना से पहले पुणे में भी उत्पाद शुल्क विभाग ने पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के कान्‍सर्ट में शराब परोसने का परमिट कैंसिल कर दिया था। कार्यक्रम में शराब परोसने के खिलाफ एनसीपी पार्टी की युवा शाखा और वरिष्ठ भाजपा नेता चंद्रकांत पाटिल के अलावा कुछ स्थानीय निवासियों और संगठनों के कड़े विरोध के बाद यह निर्णय लिया गया था ।

गौरतलब है कि बजरंग दल ने शनिवार को दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था । विश्व हिंदू परिषद के सदस्य यश बचानी ने कहा था कि बजरंग दल कॉन्सर्ट के विरोध में सड़कों पर उतर सकता है। इस दौरान मांस और शराब परोसने का विरोध कर सकता है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

Border 2: 10 दिनों में भी बरकरार है सनी देओल की फिल्म का जादू, जानिए बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर Border 2 ने रविवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ₹22.5 करोड़...
spot_img

Latest Stories

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...

Astro Today 22 March 2026: कन्या राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे अच्छा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵