back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Ayushmann Khurrana Birthday: अभिनय और गायकी दोनों में अव्‍वल, सोशल मीडिया पर छा जाती है आयुष्मान की कविताएं

चंडीगढ़ में जन्में बॉलीवुड के स्‍टार आयुष्मान खुराना ने अपने कॉलेज के दिनों में थिएटर में कदम रखा। आज उनकी कविताएं सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । हिंदी सिनेमा के स्टार अभिनेता और सिंगर आयुष्मान खुराना एक प्रतिभाशाली एक्‍टर है। आयुष्मान खुराना का जन्म 14 सितंबर, 1984 को हुआ था। आज वे अपने जन्मदिन पर फैन्स और बॉलीवुड जगत से बधाइयाँ स्वीकार कर रहे हैं।

आयुष्मान खुराना ने बॉलीवुड में अपनी पहचान उन फिल्मों से बनाई जो टैबू समझे जाने वाले विषयों पर आधारित हैं। उनकी शुरुआत ही फिल्म विक्की डॉनर से हुई, जिसमें उन्होंने स्पर्म डोनर की भूमिका निभाकर दर्शकों को एक नई और अनदेखी कहानी दिखाई। 

एमटीवी रोडीज से मिली पहचान 

चंडीगढ़ में जन्में आयुष्मान खुराना ने कॉलेज के दिनों में थिएटर में कदम रखा। वे डीएवी कॉलेज के थिएटर ग्रुप ‘आगाज’ से जुड़े थे और इस दौरान कई नाटक और नुक्कड़ नाटक किए। इसके बाद उन्होंने टीवी की दुनिया में कदम रखा और एमटीवी रोडीज से लोकप्रियता हासिल की।

साल 2008 में ताहिरा कश्यप से रचाई शादी 

आयुष्मान खुराना ने कई टीवी शो सफलतापूर्वक होस्ट किए, जिससे उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ी। उन्होंने रेडियो जॉकी के रूप में भी काम किया। साल 2008 में उन्होंने अपनी प्रेमिका ताहिरा कश्यप से शादी की, और आज दोनों दो बच्चों के माता-पिता हैं।

‘अंधाधुन’ करियर की बेस्‍ट फिल्‍म रही  

आयुष्मान खुराना ने 2012 में विक्की डॉनर से बॉलीवुड में कदम रखा और इसके बाद बरेली की बर्फी, बधाई हो, शुभ मंगल सावधान, शुभ मंगल ज्यादा सावधान, ड्रीम गर्ल, ड्रीम गर्ल 2, चंडीगढ़ करे आशिकी, बाला, डॉक्टर जी और आर्टिकल 15 जैसी विविध विषयों वाली फिल्मों में काम किया। उनके करियर की एक शानदार फिल्म अंधाधुन मानी जाती है।

गायक भी है आयुष्‍मान खुराना 

अभिनय के अलावा आयुष्मान खुराना अपनी गायकी के लिए भी प्रसिद्ध हैं। उन्होंने पानी दा रंग, साड्डी गली, मिट्टी दी खुश्बू, इक वारी, हारेया, नज्म नज्म, कान्हा, इक मुलाकात, अरे प्यार कर ले, नैन ना जोड़ीं, माफी, किन्नी सोनी है और रात्ता कालियां जैसे कई हिट गाने गाए हैं। वे समय-समय पर अपने बैंड ‘आयुष्मान भव:’ के साथ भी लाइव परफॉर्म करते रहते हैं।

कविताएं लिखने के शौकिन है आयुष्‍मान खुराना

आयुष्मान खुराना को कविता लिखने का भी शौक है और उनकी कविताएं इंस्टाग्राम पर अक्सर वायरल होती हैं। हाल ही में उन्होंने कोलकाता रेप मामले पर भी कविता लिखी थी। फिल्म की बात करें तो उन्हें पिछली बार ड्रीम गर्ल 2 में देखा गया था और अगली बार वे थंबा में नजर आएंगे, जिसका निर्देशन स्त्री 2 बनाने वाले अमर कौशिक करेंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

BAFTA में धर्मेंद्र को मिली श्रद्धांजलि पर भावुक हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- हर पल आती है उनकी याद

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोमवार को 79वें ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवॉर्ड्स भारतीय सिनेमा प्रेमियों के लिए कई मायनों में यादगार रहा। जहां एक ओर...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...