back to top
23.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

असीम रियाज: हिमांशी मेरे मन की शांति है

मुंबई, 1 मई (आईएएनएस)। बिग बॉस के स्टार और मॉडल असीम रियाज एक बार फिर अपनी प्रेमिका और पंजाबी एक्ट्रेस हिमांशी खुराना के साथ नए सॉन्ग पिंजरा में नजर आएंगे। रविवार को इंस्टाग्राम पर असीम ने पोस्टर शेयर कर गाने की एक झलक साझा की। इसमें वह और उनकी लव लेडी हिमांशी नजर आ रहीं है। उन्होंने लिखा, जिस दिन से मैं तुमसे मिला, उससे पहले जीवन नीरस था, लेकिन तुम मेरे मन की शांति हो। हैशटैग पिंजरा 06.05.2022 को रिलीज हो रहा है। आधिकारिक टीजर कल मेरे यूट्यूब चैनल पर दोपहर 1 बजे रिलीज होगा। दोनों इससे पहले कल्ला सोहना नई, ख्याल रख्या कर, गल्लां भोलियाएं, स्काई हाई और अफसोस करोगे जैसे गानों में साथ काम कर चुके हैं। –आईएएनएस एमएसबी/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵