नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज से हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता आशुतोष राणा ने भेंट की। इस मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता आशुतोष राणा मथुरा स्थित प्रेमानंद महाराज के दरबार में आशीर्वाद लेने पहुंचे, इस मुलाकात के बाद दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में महाराज एक्टर को जीवन जीने का मकसद बताते दिखे। महाराज के पास राजनेता से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स ओर क्रिकेट जगत की महान हस्तियां शिरकत कर चुकी हैं। धर्म और मोटिवेशनल स्पीकर के तौर पर प्रवचन देने वाले प्रेमानंद महाराज आए दिन चर्चा में बने रहते हैं
प्रेमानंद महाराज से आशुतोष राणा ने भेंट की
वायरल वीडियो में प्रेमानंद महाराज से बॉलीवुड एक्टर आशुतोष राणा मुलाकात करते दिखाई दे रहे हैं। दरबार में पहुंचते ही सबसे पहले एक्टर महाराज का हाल जानते हैं और फिर उन्हें अपने बारे में बताते हैं। जिसके बाद आशुतोष कहते हुए नजर आ रहे है कि, महाराज रोज नियमित रुप से हमारे बीवी बच्चे भी सत्संग का आनंद लेते हैं। काफी देर तक दोनों के बीच में बातचीत होती है, एक्टर महाराज के मुरीद हो जाते हैं और कहते हैं कि, काफी वक्त से आपको सामने से देखने की इच्छा थी और वो पूरी हो गई।
[EMBED]
महाराज ने एक्टर को दी सलाह
मुलाकात के दौरान प्रेमानंद महाराज एक्टर आशुतोष राणा से कहते है कि, जीवन जीने के लिए शरीर का स्वस्थ रहना भी बहुत जरूरी है और उसके साथ मन भी स्वस्थ होना चाहिए। अगर मन स्वस्थ नहीं है तो शरीर को स्वस्थ होने का कोई फायदा नहीं है। जिसके बाद आशुतोष महाराज से कहते है कि, महाराज आप तो फिर पूरी तरह से स्वस्थ ही हो। जिसके बाद प्रेमानंद महाराज जोर से हंस पड़ते हैं। इस भेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिस लोग काफी पसंद कर रहे और प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।





