मुंबई, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। पॉपुलर सीरीज मेड इन हेवन में करण मेहरा का किरदार निभा रहे अर्जुन माथुर का ट्रांसफॉरमेशन किया है। आपको बताते है कि वह जल्द ही शो के दूसरे सीजन में नजर आने वाले हैं। अर्जुन का ये शानदार ट्रांसफॉरमेशन उनके फिटनेस ट्रेनर समीर जौरा के कारण ही संभव हो पाया। इस पर अर्जुन कहते है, आपका किरदार आपको कितनी दूर तक ले जा सकता है, इसका अनुभव करना बेहद चौंकाने वाला है। इसका फिजिकली पहलू आपको अपने किरदार के लिए मानसिक तौर पर मजबूत करता है। उन्होंने आगे कहा, फिटनेस ट्रेनर समीर जौरा, जो इस शहर में मेरे सबसे पुराने और करीबी दोस्तों में से एक हैं। उनके ही कारण मैं करण मेहरा के किरदार में बिल्कुल फिट हूं। मुझे मेरे लक्ष्य तक पहुंचाने में उन्होंने काफी मेहनत की है। आपको बता दें कि समीर जौरा फरहान अख्तर, शाहिद कपूर, कार्तिक आर्यन के फिटनेस ट्रेनर रह चुके हैं। उन्होंने कुछ प्रोजेक्ट्स के लिए ऋतिक रोशन, अभिषेक बच्चन, रणवीर सिंह समेत कई सितारों को ट्रेन किया है। अर्जुन माथुर के पास कई रिलीज के साथ आने वाले साल के लिए ढेरों प्रोजेक्ट्स हैं। अर्जुन माथुर आखिरी बार लायंसगेट की जुगादिस्तान में नजर आए थे। एक्टर की झोली में मेड इन हेवन एस 2, गॉन गेम 2 और अंशुमान झा की लॉर्ड कर्जन की हवेली जैसे बड़े प्रोजेक्ट हैं। –आईएएनएस पीके/एएनएम




