back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हिंदी दर्शकों पर फोकस कर रहे हैं पुष्पा-2 के मेकर्स?

हैदराबाद, 13 मार्च (आईएएनएस)। पुष्पा के निर्माता जल्द ही सबसे लोकप्रिय फिल्म के सीक्वल की शुरूआत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। खबर है कि निर्माता स्क्रिप्ट में कुछ बदलाव करने की कोशिश कर रहे हैं, जो उत्तर भारतीय दर्शकों पर अधिक प्रभाव पैदा करे। निर्देशक ने पुष्पा द रूल के लिए स्क्रिप्ट के काम को संशोधित करना शुरू कर दिया है। उन्होंने संकेत दिया है कि एक बड़ा प्रभाव पैदा करने के लिए स्क्रिप्ट को एक तरह से पॉलिश किया जाएगा। पुष्पा एक क्षेत्रीय फिल्म है, जिसने अंतत: दर्शकों की एक विस्तृत श्रृंखला के लिए अपील की। पहले भाग के बाद सीक्वल के लिए स्क्रिप्ट में छोटे बदलाव किए जा रहे है। खैर, अल्लू अर्जुन, सुकुमार और उनकी टीम पुष्पा-2 की शूटिंग शुरू करने के लिए तैयार है। यह बताया गया है कि फिल्म के दूसरे भाग में अल्लू अर्जुन के तेजतर्रार पक्ष को दर्शाया जाएगा, क्योंकि वह फिल्म में चंदन की तस्करी की दुनिया पर राज करता है। श्रीवल्ली के रूप में रश्मिका मंदाना के साथ, दूसरे भाग में अन्य कलाकार महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। –आईएएनएस एमएसबी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Anant Singh Bail: दुलारचंद हत्याकांड में जेल में बंद अनंत सिंह आएंगे बाहर, पटना HC ने जमानत दी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक...

Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड हाई से औंधे मुंह गिरा सोने का भाव, चांदी भी जमकर टूटी, जानिए क्या है ताजा रेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने...

केदारनाथ दर्शन के लिए जा सकेंगी Sara Ali Khan? मंदिर प्रबंधन ने कहा- ये मामला अलग है

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर साल चारधाम यात्रा में...

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...