back to top
28.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

वामिका और अकाय के लिए खुद खाना बनाते हैं विराट-अनुष्का, एक्ट्रेस ने किया खुलासा

अनुष्का शर्मा ने एक बेहतर पेरेंटिंग के बारे में बताया है। विराट कोहली और एक्ट्रेस बच्चों के लिए खुद खाना बनाते हैं।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अनुष्का शर्मा भारत लौट चुकी हैं इस दौरान वह मुंबई में मीट-एंड-ग्रीट फूड ब्रांड इवेंट में शामिल हुई थीं। इवेंट में अनुष्का शर्मा ने अपनी फैमिली लाइफ के बारे में बताया। एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि किस तरह से स्टार क्रिकेटर पति विराट कोहली बच्चों के लिए खाना बनाते हैं। इसके अलावा कपल ने अपने बच्चों के लिए रूटीन बनाया है और प्लानिंग पर भी चर्चा की है। 

View this post on Instagram

अनुष्का शर्मा ने किया खुलासा

अनुष्का शर्मा ने इवेंट में अपनी फैमिली के बारे में बताया है। एक्ट्रेस ने कहा, हम अपनी मां द्वारा सिखाए गए डिशेस को बनाने की कोशिश करते हैं ताकि हमारे बच्चे की इसे मन से खाएं और सीखें। यही वजह है की कभी-कभी मैं खाना बनाती हूं और कभी-कभी मेरे पति बनाते हैं। मैं अपनी मां को फोन करके डिश के बारे में पूछती हूं और उसे बनाती हूं।

अनुष्का ने बनाया फैमिली रूटीन 

अनुष्का शर्मा ने यह भी बताया कि उनकी फैमिली में एक रूटीन भी है कितना भी बिजी होने के बावजूद उस समय पर सब साथ खाना खाते हैं। एक्ट्रेस ने कहा, मैं डेली रूटीन को लेकर बहुत ही स्ट्रिक्ट हूं हम बहुत फैमिली ट्रिप पर जाते हैं और मेरे बच्चे ये सब एंजॉय करते हैं। इसलिए, उनके लिए एक रूटीन बनाकर, मैं उन्हें कंट्रोल की फिलिंग दे रही हूं। खाने का समय तय है चाहे हम कहीं भी हों, हम एक ही समय पर खाते हैं और एक ही समय पर सोते हैं। इससे उन्हें खुद को बेहतर ढंग से नियंत्रित करने में मदद मिलती है।’

क्या विदेश में रहते हैं अनुष्का और विराट ?

अनुष्का शर्मा पति विराट कोहली और बच्चों के बिना भारत आई हैं। बेटे अकाय के जन्म के बाद यह एक्ट्रेस की दूसरी भारत यात्रा है। इससे पहले एक्ट्रेस मई के महीने में आईपीएल के दौरान भारत आई थीं। कपल को लेकर यह भी अफवाह है कि वह यूके में ही शिफ्ट हो गए हैं। इतना ही नहीं, कई बार अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का लंदन से वीडियो भी वायरल हो चुका है। फिलहाल, कपल ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

Advertisementspot_img

Also Read:

माथे पर चंदन, गले में कंठी: वृंदावन आश्रम में अनुष्का-विराट ने लिया प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Anushka Sharma और Virat Kohli एक बार फिर अपने आध्यात्मिक दौरे को लेकर चर्चा में हैं। सोमवार सुबह यह जोड़ी वृंदावन...
spot_img

Latest Stories

हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, Sensex-Nifty कभी लाल तो कभी हरे निशान पर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार,...

Rajpal Yadav Birthday: पहले करते थे दर्जी का काम, फिर यूं पलटी किस्मत आज बन गए बॉलीवुड स्टार

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में सिनेमाघर...

अब आप घर पर ही बना सकती हैं हेयर कलर, अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में लोगों...