back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Anuradha Paudwal Birthday: एक फैसले ने चौपट किया करियर, अब क्या कर रही हैं अनुराधा पौडवाल?

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अनुराधा पौडवाल ने एक से बढ़कर एक हिट गाने दिए हैं। एक ऐसा समय था जब गुलशन कुमार उन्हें दूसरी लता मंगेशकर बनाना चाहते थे।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। अनुराधा पौडवाल का जन्म 27 अक्टूबर 1954 को कर्नाटक के उत्तर कन्नड जिले के करवार में हुआ था। हिंदी सिनेमा में Anuradha Paudwal ने कई सुपरहिट गाने दिए हैं। वहीं, सिनेमा जगत की स्वर कोकिला लता मंगेशकर अपने गानों से लोगों के कानों में मिश्री घोलने का काम करती थीं। हालांकि, लता मंगेशकर आज हमारे बीच नही हैं, लेकिन उनके गाने हर मौके पर एवरग्रीन रहते हैं। एक समय था जब गुलशन कुमार अनुराधा पौडवाल को भी दूसरी लता मंगेशकर बनाना चाहते थे। लेकिन अनुराधा पौडवाल की एक गलती ने उनके पूरे करियर को चौपट कर दिया। 

लता मंगेशकर को दे रही थीं टक्कर

सिनेमा जगत में एक समय था जब अनुराधा पौडवाल की चर्चा नहीं थम रही थी। वह इंडस्ट्री की Lata Mangeshkar और आशा भोसले को भी टक्कर दे रही थीं। इसके बाद अनुराधा पौडवाल ने टी-सीरीज के मालिक गुलशन कुमार के साथ अपनी जुगलबंदी की और कई सुपरहिट गाने और म्यूजिक एल्बम दिए।

म्यूजिक डायरेक्टर्स ने किया नजरअंदाज

अनुराधा पौडवाल का बेबांक अंदाज उन पर भारी पड़ गया। बता दें कि, उन्होंने यह दावा किया कि एक दिन में लता मंगेशकर से ज्यादा गाना गए हैं। इसके अलावा उन्होंने लता मंगेशकर और Asha Bhosle पर मोनोपोली का आरोपी लगाया। ऐसे में म्यूजिक डायरेक्टर्स अपने दो अनमोल रतन आशा भोसले और लता मंगेशकर को खोना नहीं चाहते थे उन्होंने अनुराधा पौडवाल को नजरअंदाज कर दिया। यह विवाद तब और ज्यादा बढ़ गया जब अनुराधा पौडवाल ने लता जी के कुछ गानों को डब किया।

करियर बर्बाद करने वाला फैसला 

अपने करियर के पीक पर अनुराधा पौडवाल के एक गलत फैसले ने उनका करियर चौपट कर दिया। अनुराधा पौडवाल ने यह फैसला लिया कि वह केवल T-Series के लिए ही गाना गाएंगी। गायिका के इस फैसले से उनका पूरा करियर बर्बाद हो गया। इसके बाद यह अफवाहें भी सामने आने लगी की उनका अफेयर गुलशन कुमार के साथ चल रहा है।

70 के दशक से शुरू हुआ करियर

अनुराधा पौडवाल ने अपने Music Career की शुरुआत 70 के दशक से की थी। साल 1973 की फिल्म अभियान से अनुराधा पौडवाल को पहला मौका मिला था। इसके बाद उन्होंने बैक टू बैक कई सुपरहिट गाने और एल्बम दिए। बॉलीवुड में अनुराधा को टी-सीरीज में गाने का मौका मिला। अनुराधा को सबसे ज्यादा पापुलैरिटी फिल्म ‘हीरो’ के ‘तू मेरा जानू है’ गाने से मिली। इस तरह 80 के दशक के आते-आते अनुराधा पौडवाल बॉलीवुड की नामी सिंगर में शामिल हो चुकी थीं।

विवादों के बाद भी छाई रहीं अनुराधा पौडवाल 

विवादों में रहने के बावजूद भी अनुराधा पौडवाल की पापुलैरिटी कम नहीं हुई। अनुराधा ने ‘आशिकी’ फिल्म का गाना दिल है कि मानता नहीं और फिल्म ‘बेटा’ में सुपरहिट गाना गाकर फिल्म फेयर अवार्ड भी जीते। सिंगर कविता कृष्णमूर्ति ने अनुराधा पौडवाल को अपने दौर की बेस्ट सिंगर भी कहा था। 

भजन कीर्तन करने लगी अनुराधा पौडवाल 

अनुराधा पौडवाल ने एक समय बाद बॉलीवुड के गानों को भी गाना छोड़ दिया। इस तरह से उनके करियर पर और ज्यादा बुरा असर पड़ा। अब वह केवल आरतियां और भक्ति भजन गाने लगीं। 

अब क्या करती हैं अनुराधा पौडवाल

अनुराधा पौडवाल बॉलीवुड से दूरी बना चुकी हैं। इसके अलावा वह भक्ति भजन गाती हैं। अनुराधा एक सोशल वर्कर भी हैं। बता दें कि, अनुराधा पौडवाल ने म्यूजिक कंपोजर अरुण पौडवाल से शादी की थी।

Advertisementspot_img

Also Read:

Jackie Shroff : चॉल से निकलकर बॉलीवुड के बने सुपरस्‍टार, जानें एक्शन हीरो ‘जैकी श्रॉफ’ की संघर्षभरी कहानी

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । 'जग्गू दादा' के नाम से मशहूर बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ ने हिंदी सिनेमा जगत में एक अलग पहचान...
spot_img

Latest Stories

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...

Tata Punch को टक्कर देने आई नई Hyundai Exter Facelift, जानिए कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय कार बाजार में माइक्रो SUV...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵