नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। अनुपमा फेम रूपाली गांगुली ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस को इमोशनल पोस्ट शेयर करके हैरान कर दिया है। बता दें कि, पोस्ट को देखने के बाद हर कोई यह अंदाजा लगा रहा है की एक्ट्रेस शो को अलविदा कह रही हैं। हालांकि, एक्ट्रेस ने Anupama शो के डायरेक्टर राजन शाही को इमोशनल तरीके से जन्मदिन विश किया है।
अनुपमा का इमोशनल पोस्ट
शो ‘अनुपमा’ से हाल ही में गौरव खन्ना ने शो को क्विट करने की कन्फर्मेशन दी थी। अब रूपाली गांगुली को लेकर भी कुछ इस तरह की अफवाह फैल गई। रूपाली गांगुली ने सोशल मीडिया पर शो के प्रोड्यूसर राजन शाही के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की है। इसी के साथ एक्ट्रेस ने इमोशनल पोस्ट लिखा है।
राजन शाही को दी जन्मदिन की बधाइयां
रूपाली गांगुली ने राजन शाही को जन्मदिन की बधाइयां दी है। एक्ट्रेस ने लिखा, ‘मेरे डायरेक्टर होने से मेरे प्रोड्यूसर होने तक, आप मेरी जिंदगी का अहम हिस्सा रहे हैं। ये ट्रांजिशन 24 साल का है और खासतौर पर 4 साल पहले जब से अनुपमा शुरू हुआ। एक्टर के तौर पर मुझे इतना बड़ा प्लेटफॉर्म और पहचान दी। मेरे 10 कदम पीछे खींचने के बाद मुझे 20 कदम आगे बढ़ाने के लिए पुश किया।’
एक्ट्रेस ने राजन शाही के लिए कहीं ये बात
अनुपमा अब सिर्फ एक शो नहीं रह गया है। मेरे लिए ये एक इमोशन है जिसे राजन शाही कहते हैं। मैं आपको कभी अपना दोस्त नहीं कह सकती क्योंकि दोस्ती में लाइन ब्लर हो जाती है। आपके लिए मेरे दिल में जो इज्जत है वो बहुत ज्यादा है, तो मेरे मेंटर और स्टोरीटेलर के मास्टर को हैप्पी बर्थडे। हमेशा खुश रहें।’ पोस्ट के लास्ट में हैप्पी बर्थडे देखने के बाद फ्रेंड्स गहरी सांस ले रहे हैं की रूपाली गांगुली शो नहीं छोड़ रहीं।
पहले गौरव खन्ना ने छोड़ा था शो
रुपाली गांगुली से पहले गौरव खन्ना ने अनुपमा शो छोड़ दिया था। दरअसल अनुपमा में 15 साल की लीप ने कई प्रमुख कलाकालों को शो से बाहर किया है। इसको लेकर हाल में ही गौरव का भी एक बयान सामने आया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, एक इंटरव्यू के दौरान गौरव ने कहा, “लोग मुझसे लगातार अनुपमा में मेरी वापसी के बारे में पूछ रहे हैं। लेकिन शो में अभी के लिए अनुज का अध्याय बंद हो गया है, लेकिन मैं इसे छोटे ब्रेक के रूप में देखता हूं।
मुस्कान बामने ने भी छोड़ था शो
अनुपमा के रुपाली गांगुली की बेटी का किरदार निभा रही मुस्कान बामने ने भी छोड़ दिया था। शो छोड़ने के बाद उन्हें बिग बॉस 18 में भी देखा गया। लेकिन अब वो बिग बॉस से भी बाहर हो गई हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार जब एक्ट्रेस से अनुपमा शो छोडने की बात पूछी गई तो एक्ट्रेस ने कहा, ‘मैं लीप के बाद बड़ी पाखी का रोल नहीं करना चाहती थी। मैं क्लीयर थी कि मुझे ऐसे ट्रैक का हिस्सा नहीं बनना इसलिए मैंने शो को अलविदा कह दिया।’





