नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीआरपी की लिस्ट में सबसे नंबर वन रहने वाला शो अनुपमा की कहानी में अब 15 साल आगे पहुंच गई है। इस शो में 15 साल का लिप आ गया है। वहीं लीप के साथ ही अब शो में कई नए चेहरे देखने को मिलेंगे। अब शो की कहानी में भी काफी बदलाव देखने को मिलेगा। अनुपमा और अनुज कपाड़िया नहीं आध्या के ऊपर कहानी चलेगी। आइए आपको बताते हैं कि लीप के बाद कौन होंगे कास्ट और उनका लुक कैसा होगा?
लीप के बाद ये होंगे सीरियल अनुपमा के नए लीड
अनुपमा शो का एक प्रोमो भी रिलीज हुआ हैं इसमें अनुपमा का किरदार निभा रही रूपाली गांगुली का लुक पहले से काफी बदल गया हैं। अब उनकी उम्र को और ज्यादा बड़ा दिखने के लिए उन्हें चश्मा लग गया है। वहीं प्रोमो में आगे दिखाया जाता है कि अनुपमा की बेटी आध्या अब बड़ी हो गई है। अब तक आध्या का किरदार औरा भटनागर निभा रही थी लेकिन लीप के बाद उनका किरदार अलीशा परवीन निभाएंगी। इसके पहले तलवार’, ‘व्हाट विल पीपल से’, और ‘हम निकम्मा बनते हैं’ एक्ट्रेस ऐसे कई शोज में दिखाई दे चुकी हैं।
शिवम खजूरिया की हुई नई एंट्री
अब शो में ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में रोहित पौद्दार के किरदार में नजर आए शिवम खजूरिया भी नजर आने वाले हैं। शो में लीप के बाद शिवम खजूरिया अनुपमा के साथ रहा रहे हैं। शिवम खजूरिया शो में अध्या के दोस्त के रूप में नजर आएंगे वो अध्या और अनुपना के बीच आई दूरियों को मिटाने की कोशिश करते रहेंगे।इसके साथ ही एक रिपोर्ट्स के अनुसार शो में वरुण कस्तूरिया, स्पृहा चटर्जी और इशिता मोदी जैसे स्टार्स नजर आ सकते हैं।
कृतिका देसाई की भी होगी एंट्री
सामने आ रही एक रिपोट्र्स के अनुसार पता चला की अनुपमा शो में कृतिका देसाई भी नजर आएंगी। एक्ट्रेस इस शो में एक अलग किरदार निभाती हुई नजर आ सकती हैं। अब तक कृतिका देसाई ने साथ निभाना साथिया 2’, ‘बालवीर रिटर्न्स’ जैसे कई शोज में काम किया और अपना अभिनय का जादू चलाया हैं।





