नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने लाखों करोड़ो श्रद्धालु रोजाना आ रहे हैं। हर एक दिन बॉलीवुड सेलेब्स भी संगम नगरी में आकर गंगा नदी में स्नान कर रहे हैं। हाल में ही एक्टर अनुपम खेर भी महाकुंभ पहुंचकर डुबकी लगाए। इसकी कई तस्वीरें भी वायरल हुई थी। अनुपम खेर ने महाकुंभ में पहली बार स्नान किया था। वहीं अब एक्टर ने सोशल मीडिया पर अपने इस अनुभव को शेयर किया।
22 जनवरी 2025 को अनुपम खेर ने महाकुंभ का वीडियो शेयर किया था। एक्टर ने इस कैप्शन में लिखा शेयर कर लिखा, ‘महाकुंभ में गंगा स्नान करके जीवन सफल हुआ। पहली बार उस स्थान पर पहुंच के मंत्र उच्चारण किए, जहां मां गंगा, जमुना जी और सरस्वती जी का संगम होता है। प्रार्थना करते करते आंसू स्वयं ही आंखो से बहने लगे। संयोग देखिए! ऐसा ही ठीक एक साल पहले आज ही के दिन अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठान के दिन हुआ था! सनातन धर्म की जय।’
एक्टर ने शेयर की महाकुंभ’ यात्रा की कुछ झलकियां
अब एक्टर ने एक और वीडियो शेयर करके अपनी यात्रा के बारे में बताया है। एक्टर ने इंस्टाग्राम में लिखा, ”मेरी ‘महाकुंभ’ के आध्यात्मिक यात्रा की कुछ झलकियाँ: जीवन में कुछ ऐसे पल आते है जो हमें इस बात का एहसास दिलाते है कि हम ब्रह्माण्ड का एक बहुत ही छोटा सा भाग हैं।लेकिन हमीं ब्रमहाण्ड भी है! शास्त्रों में लिखा है, “अणोरणीयान् महतो महीयान्”! मतलब है कि कोई चीज़ अणु से भी छोटी हो और ब्रह्मांड जितनी विशाल भी! पूर्व महामहिम परम आदरणीय रामनाथ कोविंद जी और उनके परिवार के साथ कुछ सुखद क्षण बिताने का अवसर प्राप्त हुआ!
अपनी इस सफल यात्रा के लिए मैं आभार प्रकट करके धन्यवाद देना चाहता हूँ उत्तर प्रदेश के अति योग्य श्रीमान अवनीश अवस्थी जी का, परम पूजनीय स्वामी अवदेशानंद गिरी महाराज जी एवं उनके साथी गणों का, प्रयागराज के समस्त प्रशासकों का।और सबसे उपर उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का! 144 वर्ष बाद फिर आऊँगा महाकुंभ के इस महा समारोह में किसी और रूप में! हर हर महादेव! जय माँ गंगे!”





