back to top
29.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अनुभव सिन्हा की अनेक से जुड़ी हिंदुस्तान की मशहूर हस्तियां

मुंबई, 10 मई (आईएएनएस)। अनुभव सिन्हा की राजनीतिक एक्शन थ्रिलर अनेक रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म की टीम ने देशभक्ति का सही अर्थ दिखाने के लिए पूरे भारत से हस्तियों को शामिल किया है। वीडियो के लिए फिल्म, खेल, संगीत और टेलीविजन से 22 भारतीय हस्तियां एक साथ आईं। उन सभी ने भारतीय भाषाओं में जीतेगा कौन.. हिंदुस्तान का ऐलान किया। वीडियो की शुरूआत भूमि पेडनेकर के कोंकणी भाषा में बोलने से होती है, और एंड्रिया तक जाती है जो हिंदी में बोलती है। इसके बाद कई मशहूर हस्तियां, मैरी कॉम मणिपुरी में, हुमा कुरैशी उर्दू में, कुणाल खेमू कश्मीरी में, विशाल ददलानी सिंधी में, प्रतीक गांधी गुजराती में, अनुराग सैकिया असमिया में, जूही सिंह डोगरी में, आमिर अली हिंदी में, अनुभव सिन्हा उड़िया में, एमी विर्क पंजाबी में, अमृता खानविलकर मराठी में, अंकुशिता बोरो बोडो में, धनंजय कन्नड़ में, मनोज बाजपेयी मैथिली में, आर. माधवन तमिल में, रश्मिका मंदाना तेलुगु में, रेमो डिसूजा मलयालम में, सुंबुल तौकीर हिंदी में, अनुभव सिन्हा संताली में, यश दासगुप्ता बंगाली में और आयुष्मान खुराना – संस्कृत में बोलते हुए नजर आते हैं। वीडियो अनुभव सिन्हा की राजनीतिक एक्शन थ्रिलर अनेक को परिभाषित करती है। आयुष्मान खुराना और एंड्रिया केविचुसा की फिल्म अनेक को भूषण कुमार की टी-सीरीज और बनारस मीडियावर्क्स द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित किया गया है। फिल्म 27 मई को रिलीज होगी। –आईएएनएस पीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Skill India Mission से युवाओं को मिल रहा रोजगार का नया रास्ता, जानिए कैसे उठाएं फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के युवाओं को रोजगार के...

फिल्म Dhurandhar ने बदली Sara Arjun की किस्मत, हसीना ने शेयर किया ग्लैमरस फोटोशूट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सारा अर्जुन (Sara Arjun) फिल्म...

छोटे मामलों में अब नहीं होगी जेल नहीं: जानिए क्या है जन विश्वास बिल… जो लोकसभा में हुआ पेश

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश की कानूनी व्यवस्था को आसान...

Kharagpur Seat पर कांग्रेस के किले में सेंध लगाना चाहेंगी TMC और BJP, जानिए किसके पक्ष में रहे हैं चुनावी नतीजे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵