back to top
33.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अनुभव सिन्हा ने अनेक को लेकर किया बड़ा खुलासा

मुंबई, 18 मई (आईएएनएस)। मशहूर फिल्म निर्देशक अनुभव सिन्हा अपनी लेटेस्ट फिल्म अनेक को लेकर काफी चर्चाओं में हैं। हाल ही में फिल्म का प्रमोशन करने द कपिल शर्मा शो में स्पेशल गेस्ट के तौर पर पहुंचे। निर्देशक के साथ फिल्म के मुख्य सितारे आयुष्मान खुराना और एंड्रिया केविचुसा भी शामिल हुए। अनुभव सिन्हा ने कहा, फिल्म की शुरुआत मेरे टीचर के साथ शुरू हुई, जो मुझे ताई-ची सिखाते थे। वह नागालैंड से है, उनका नाम दीपक दास है। सुबह जब हम वर्कआउट कर रहे थे, तब मुझे यह फिल्म बनाने का विचार आया। जैसा कि आयुष्मान ने कहा है, मुझे इस क्षेत्र के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। यह सच हैं, मुझे पूर्वोत्तर के सात राज्यों के बारे में नहीं पता था। उन्होंने आगे कहा, फिल्म का विचार आने के बाद मैंने किताबों के साथ-साथ लोगों को भी देखना शुरू कर दिया। अलग-अलग लोगों से मेरी काफी बातचीत हुई। इस विषय के बारे में बहुत सारी फिल्में या डॉक्यूमेंट्री मौजूद नहीं हैं, सिर्फ आर्टिकल्स ही हैं। इसके बाद निर्देशक ने फिल्म के निर्माण में आने वाली कठिनाइयों के बारे में बताया। उन्होंने बताया, मुझे फिल्म बनाने के लिए गहरी रिसर्च करनी पड़ी। मुझे इस विषय पर रिसर्च करने में एक साल लग गए, जिसे मैं फिल्म के जरिए प्रदर्शित कर रहा हूं। द कपिल शर्मा शो सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होता है। –आईएएनएस पीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Avadh Ojha ने की नीतीश कुमार को PM बनाने की वकालत, BJP को दे डाली नसीहत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार...

हर रोज बढ़ रहा गर्मी का सितम, ऐसे रखें अपने साथ-साथ परिवार का ख्याल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिन पर दिन गर्मी बढ़ती...

Sanjay Nishad के बयान से यूपी सियासत गरम, पश्चिमी यूपी को लेकर BJP की बढ़ी टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी...

45 की उम्र में भी Shweta Tiwari ढा रही है कहर, रेड साड़ी में देखें एक्ट्रेस का ये अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस से...

Sourav Ganguly की बायोपिक में लीड रोल निभाएगे Rajkummar Rao, शूटिंग भी हुई शुरू

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरभ...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵