नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । बॉलीवुड के प्रसिद्ध फिल्म निर्माता बोनी कपूर जल्द ससुर बनने वाले हैं। उनकी बड़ी बेटी अंशुला कपूर ने हाल ही में अपनी लव लाइफ का खुलासा कर दिया है, जिससे उनके फैन्स में उत्सुकता और खुशी की लहर दौड़ गई है। अंशुला कपूर जल्द ही अपनी सगाई करवाना चाहती है।
अंशुला कपूर अपने बॉयफ्रेंड, स्क्रीनराइटर रोहन ठक्कर से प्यार करती हैं और यह रिश्ता घरवालों को भी मंजूर है। अंशुला 2 अक्टूबर को रोहन ठक्कर के साथ अपनी सगाई करने वाली हैं। सगाई का यह समारोह प्राइवेट और सादगी भरा होगा, जिसमें केवल करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल होंगे।
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर की बहन और सोशल मीडिया पर्सनैलिटी अंशुला कपूर ने हाल ही में अपनी लव लाइफ से पर्दा उठाया। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने प्यार का परिचय दिया और बताया कि उन्हें रोहन ठक्कर ने कैसे प्रपोज किया।
एक रिपोर्ट के अनुसार, सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि बॉलीवुड के कपूर परिवार में जल्द ही नई खुशियों की लहर आने वाली है। अंशुला कपूर अपनी लव लाइफ के साथी और फिल्म इंडस्ट्री के स्क्रीनराइटर रोहन ठक्कर से 2 अक्टूबर को सगाई करने जा रही हैं, जो परिवार और फैन्स के लिए एक खास और रोमांचक पल साबित होने वाला है।
कार्यक्रम को छोटा है, केवल करीबी लोग शामिल होंगे
सगाई के दिन एक विशेष पूजा का आयोजन भी किया जाएगा। अंशुला और रोहन इस पल को शांति और अंतरंगता के साथ मनाना चाहते हैं, इसलिए समारोह लो-की रखा गया है। यह एक छोटा और निजी समारोह होगा, जिसमें केवल करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल होंगे।
ये लोग रहेंगे मौजूद
इस खास मौके पर अंशुला की पिता और मशहूर फिल्म निर्माता बोनी कपूर मौजूद रहेंगे। उनके भाई अर्जुन कपूर और बहनें खुशी कपूर और जाह्नवी कपूर भी इस खुशी के पल में शामिल होकर समारोह को और खास बनाएंगे।
परिवार के लिए यह एक बेहद खास अवसर है और सभी इसके गवाह बनने को तैयार हैं। कपूर परिवार के करीबी दोस्तों को भी इस खुशी के मौके पर न्यौता भेजा गया है, ताकि वे इस जश्न में शामिल होकर खुशी में साझेदार बन सकें।
इस साल दिसंबर में हो सकती शादी
मिली जानकाीर के अनुसार, सगाई के बाद अंशुला और रोहन की शादी इस साल दिसंबर में होने वाली है। यानी कपूर परिवार जल्द ही दोहरी खुशियां मनाने वाला है। शादी का समारोह सगाई की तुलना में काफी भव्य और ग्रैंड होने की संभावना है। हालांकि, परिवार की तरफ से अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
बता दें कि, अंशुला कपूर अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फिटनेस जर्नी और पर्सनल लाइफ साझा करती रहती हैं। वहीं, रोहन ठक्कर फिल्म इंडस्ट्री में स्क्रीनराइटर के रूप में काम कर रहे हैं, और दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई।




