back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

फिल्म ‘एनीमल पार्क’ में दमदार होगी कहानी और किरदार, रणवीर कपूर ने शेयर की प्रोजेक्‍ट्स डिटेल

रणबीर कपूर और बॉबी देओल स्टारर फिल्म एनिमल का सीक्वल 'एनीमल पार्क' पहले पार्ट से भी ज्‍यादा दमदार किरदारों को लेकर आएगा।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । रणबीर कपूर और बॉबी देओल स्टारर फिल्म एनिमल का सीक्वल ‘एनीमल पार्क’ पहले पार्ट से भी ज्‍यादा खूंखार किरदारों को लेकर आएगा। हालांकि फैंस को इस फिल्म के लिए लंबा इंतजार करना पड़ेगा। एक्‍टर रणबीर कपूर ने हाल ही में अपनी आगामी फिल्मों को लेकर खुलकर बातचीत की। वे जल्द ही फिल्म रामायण पार्ट-1 में भी नजर आने वाले हैं।

एनीमल पार्क’ की शूटिंग साल 2027 तक शुरू होगी



रणबीर ने बताया कि ‘एनीमल पार्क’ की शूटिंग साल 2027 तक शुरू होगी। संदीप रेड्डी वांगा इस समय दूसरे प्रोजेक्ट में व्यस्त हैं। उनकी ‘एनीमल’ की कहानी को तीन भागों में विस्तार देने की योजना है। इसके सीक्वल को लेकर बातचीत शूटिंग के दौरान ही शुरू हो गई थी।

दो किरदारों को निभाने का मौका मिलेगा

‘एनीमल पार्क’ में अपने किरदार को लेकर एक्‍टर ने बताया कि यह बहुत रोमांचक है, क्योंकि मुझे दो किरदारों को निभाने का मौका मिलेगा। इनमें एक किरदार प्रतिपक्षी है दूसरा नायक है । उन्‍होंने बताया कि पहले भाग में प्रतिपक्षी प्लास्टिक सर्जरी कराता है और वह नायक जैसा दिखने लगता है, यही दिलचस्प ट्विस्ट दूसरे भाग की शुरुआत बनेगा। 

‘ब्रह्मास्त्र पार्ट 2’ पर दिया अपडेट



रणबीर ने अगली फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट 2’ को लेकर भी अपडेट देते हुए कहा कि फिलहाल इसकी स्क्रिप्ट तैयार हो रही। पहले पार्ट में ‘शिवा’ को एक क्रांतिकारी माना गया था। अब वे दूसरे भाग की कास्ट को लेकर बहुत उत्साहित हैं। उन्‍होंने बताया कि आलिया भट्ट भी उनके साथ दूसरे भाग का हिस्सा बनेंगी। इससे यह साफ हो गया है कि आलिया भी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र 2’ में अहम भूमिका में होंगी। 

वर्क फ्रंट की बात करें तो रणबीर इस समय अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण पार्ट 1’ को लेकर काफी चर्चा में हैं। उनकी इस फिल्म में सीता के किरदार में साई पल्लवी साथ नजर आएंगी। फिल्म में ‘केजीएफ’ फेम यश रावण के किरदार में दिखेंगे। इसका निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं।

एक्‍टर रणबीर कपूर ने कहा कि डायरेक्‍टर संदीप रेड्डी वांगा का इरादा ‘एनीमल’ को एक ट्रिलॉजी में बदलना है। इसके साथ ही उन्‍होंने बताया फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट 2’ भी जल्‍द बनने वाली है, इसमें भी वे अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं। 

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories