नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अनंत अंबानी-राधिका मरचेंट का दूसरी प्री वेडिंग फंक्शन लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। इस साल मार्च में भी प्री वेडिंग फंक्शन हुई थी। जहां पर एक से बढ़कर एक उद्योगपति और फिल्म जगत के सितारे आए थे। वहीं, अब इनकी दूसरी प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की शुरुआत हो गई है। इसमें कई मेहमानों के अलावा पिटबुल और गुरु रंधावा का भी नाम हैं।
एक साथ नजर आएंगे गुरु रंधावा और पिटबुल
अब एक बार फिर लगजीरियस तरीके से फंक्शन को शुरू किया जा रहा है जो 29 से 30 मई तक चलेगा। अब इस फंक्शन से जुड़ी एक और रिपोर्ट सामने आ रही है। जिसमें बताया जा रहा है कि,भारतीय गायक गुरु रंधावा और अमेरिकी रैपर पिटबुल के चार दिनों के प्री-वेडिंग में लोगों को अपने गानों पर नाचते हुए नजर आएंगे।
2019 में किया था साथ काम
एक रिपोर्ट के अनुसार फंक्शन के दूसरे दिन गुरु रंधावा, पिटबुल के साथ प्रस्तुति देंगे। यह एक मजेदार कोलाब होने वाला है। जहां एक तरफ रैपर तो दूसरी तरफ गायक दोनों का तालमेल लोगों का खूब रंजन करेगा। हालांकि के पहले भी गुरु ने पिटबुल के साथ 2019 में स्लोली स्लोली’ गाने पर काम किया था। जिसे लोगों ने काफी ज्यादा पसंद भी किया था।
फंक्शन में 800 मेहमानों का नाम शामिल
अनंत अंबानी-राधिका मरचेंट के दूसरी प्री वेडिंग की बात करें तो ये काफी खास होने वाली है। मेहमान पालेर्मो से क्रूज पर पार्टी करेंगे। स्वागत लंच का आनंद लेने के बाद, वे स्टाररी नाइट का हिस्सा बनेंगे। इस फंक्शन में शामिल हुए मेहमानों की लिस्ट की बात करें तो इस लिस्ट में लगभग 800 मेहमानों का नाम शामिल हैं। हालांकि इसमें कई फिल्मी जगत के भी कई बड़े सितारे भी हैं।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार–




