नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट प्री-वेडिंग का सेलिब्रेशन आज 29 मई से शुरू हो गया है। बड़ी-बड़ी हस्तियां आज से 1 जून तक क्रूज के सफर पर रहेंगे। इस दौरान इटली से फ्रांस तक का 4380 किलोमीटर का सफर तय किया जाएगा। बता दें कि, क्रूज से जो तस्वीर सामने आई है वह औरी की तरफ से शेयर की गई है जिसमें खाना-पीना, रहना, पार्टी, गाना, बजाना सब किया जा रहा है।
ऑरी ने दिखाई क्रूज की झलक
अंबानी परिवार के पार्टी में शामिल होने के लिए और मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए थे। अंबानी परिवार की क्रूस पार्टी की चर्चा हर तरफ फैली हुई है, ऐसे में औरी ने अंदर की कुछ तस्वीरें शेयर की है जो लोगों को काफी पसंद आ रही है। यह तस्वीरें पोएटो इटली, सार्डिनिया की हैं। इतना ही नहीं औरी मैं अपने कमरे की झलक दिखाई है।
orry navbharat-times-110518554.webp
ऑरी की परफेक्ट मॉर्निंग
औरी बॉलीवुड की खास पार्टियों में जरूर नजर आते हैं इस बार वह अंबानी परिवार की क्रूस पार्टी में भी नजर आ रहे हैं उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम की स्टोरी में क्रूज की तस्वीरें शेयर की है। समुद्र के किनारे का नजारा साफ नजर आ रहा है जो बेहद खूबसूरत लग रहा है इसी के साथ औरी ने यह भी लिखा है कि, परफेक्ट मॉर्निंग।
क्रूज का वीडियो वायरल
बता दें कि, ओरी ने इटली के पोएटो बीच की खूबसूरत झलकियां दिखाई है जिसमें पुरुष का एक-एक कोना साफ नजर आ रहा है जो देखने में बेहद खूबसूरत लग रहा है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें क्रूज पर पटाखे फूटते हुए नजर आ रहे हैं। अंबानी परिवार की क्रूज पार्टी को देखने के लिए हर कोई बेकरार था वहीं अब धीरे-धीरे नहीं-नई तस्वीर और वीडियो सामने आए जा रहे हैं।
पार्टी में चार चांद लगाएंगे बॉलीवुड सितारे
बताया जा रहा है की इस पार्टी में सलमान खान, रणबीर कपूर-आलिया भट्ट, रणवीर सिंह जैसे सुपरस्टार शामिल है जिन्हें इनवाइट किया गया है। जामनगर के प्री-वेडिंग फंक्शन में अंबानी परिवार ने रिहाना को इनवाइट किया था वही इस बार क्रूज पार्टी में शकीरा देखने को मिलेंगी। आज सेलिब्रेशन का पहला दिन है और इसी के साथ पहली झलकियां तो सामने आ गई बाकी आने वाले दिनों में भी राधिका और अनंत के प्री-वेडिंग का फंक्शन काफी मजेदार होने वाला है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार–





