back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बेटी श्वेता नंदा को जन्मदिन की बधाई

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और अभिनेत्री जया बच्चन की बेटी श्वेता नंदा आज अपना 47वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर अमिताभ बच्चन ने अपनी लाडली बेटी श्वेता को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर श्वेता की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में से एक तस्वीर श्वेता के बचपन की है, जिसमें वह जिसमें वह अपने पिता की गोद में बैठी दिख रही हैं। वहीं अन्य तस्वीरों में श्वेता अपने पिता के कंधे पर झुकी हुई पोज दे रही हैं। इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए अमिताभ बच्चन ने लिखा-‘बेटियां सबसे अच्छी होती हैं …और श्वेता को बधाई देने के लिए आप सभी का धन्यवाद।’ सोशल मीडिया पर अमिताभ और श्वेता की यह तस्वीरें वायरल हो रही है। वहीं इन तस्वीरों में दोनों के बीच की जबरदस्त बॉन्डिंग साफ देखी जा सकती हैं। अमिताभ की पोस्ट के जरिये फैंस श्वेता को जन्मदिन की ढेरों बधाइयां दे रहे हैं। अमिताभ बच्चन और श्वेता नंदा की जोड़ी बॉलीवुड के सबसे फेमस पिता और बेटी की जोड़ी में से एक है। दोनों एक -दूसरे के बहुत क्लोज हैं। श्वेता अमिताभ बच्चन और जया की पहली संतान है। बड़े पर्दे से दूरी बनाये रखने वाली श्वेता का जन्म 17 मार्च, 1974 को हुआ था। श्वेता पूर्व मॉडल रह चुकी हैं और उनकी शादी बिजनसमैन निखिल नंदा से हुई है। श्वेता के दो बच्चे बेटी नाव्या नवेली और बेटा अगस्त्य है। श्वेता सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैे और उनकी फैन फ्लोइंग की संख्या भी लाखों में है। हिन्दुस्थान समाचार/सुरभि सिन्हा/कुसुम

Advertisementspot_img

Also Read:

Jackie Shroff : चॉल से निकलकर बॉलीवुड के बने सुपरस्‍टार, जानें एक्शन हीरो ‘जैकी श्रॉफ’ की संघर्षभरी कहानी

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । 'जग्गू दादा' के नाम से मशहूर बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ ने हिंदी सिनेमा जगत में एक अलग पहचान...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...