back to top
33.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Allu Arjun Birthday: फोटोग्राफी से चमका अल्लू अर्जुन का करियर, बने साउथ इंडस्ट्री के सबसे स्मार्ट एक्टर

आज अल्लू अर्जुन अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनके करियर से जुड़े किस के बारे में जानेंगे।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अल्लू अर्जुन का जन्म 8 अप्रैल 1982 को चेन्नई में हुआ था। आज वह साउथ इंडस्ट्री का बहुत बड़ा नाम है और उन्हें बनी के नाम से भी जाना जाता है। बता दें कि, एक्टर ने सिर्फ साउथ इंडस्ट्री में काम किया है लेकिन उनकी पापुलैरिटी किसी बॉलीवुड स्टार से कम नहीं है। उनकी फिल्में रिलीज होते ही साउथ इंडस्ट्री से लेकर हिंदी तक धमाल मचाती है।

अल्लू अर्जुन का करियर

अल्लू अर्जुन ने अपने करियर की शुरुआत फोटोग्राफी से की थी। फोटोग्राफी करियर को लेकर उनका दिलचस्प किस्सा है क्योंकि वह तनाव से दूर रहना चाहते थे। फोटोग्राफी के जरिए ही वह अपनी फिलिंग्स को बयां करते थे। एक्टर इन तस्वीरों को सिर्फ अपने लिए खींचते थे किसी के साथ शेयर नहीं करते थे। 

एक्टर को इस फिल्म से मिली पहचान 

अल्लू अर्जुन का फिल्मी बैकग्राउंड है उनके पिता अरविंद तेलुगू फिल्म निर्देशक हैं। वहीं, एक्टर के चाचा चिरंजीवी साउथ इंडस्ट्री के एक्टर हैं। अल्लू अर्जुन की बात करें तो उन्होंने सिर्फ 2 साल की उम्र में चाचा चिरंजीवी के साथ डेब्यू किया था। साल 1985 में फिल्म विजेता रिलीज हुई थी जिसमें अल्लू अर्जुन नजर आए थे। अल्लू अर्जुन ने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर की थी जो काफी अच्छी रही। इसके बाद उन्होंने बतौर लीड एक्टर फिल्म ‘गंगोत्री’ में काम किया लेकिन उन्हें असली पहचान फिल्म ‘आर्या’ से मिली।

अल्लू अर्जुन की फेमस फिल्में

अल्लू अर्जुन साउथ इंडस्ट्री के स्टाइलिश एक्टर बन गए। इस तरह से वह एक से बढ़कर एक फिल्में देते गए और उनका नाम सुपरहिट कलाकारों की लिस्ट में शामिल हो गया। एक्टर ने खतरनाक खिलाड़ी, लकी-द रेसर, सराइनोडू, सूर्या-द सोल्जर, डीजे और पुष्पा जैसी फिल्मों से लोगों को अपना दीवाना बनाया है। 

अल्लू अर्जुन की लव स्टोरी

फिल्मों की तरह ही अल्लू अर्जुन की लव स्टोरी भी है। एक्टर अपनी दोस्त की शादी में पहली बार स्नेहा से मिले थे। शादी में अल्लू अर्जुन की नजर स्नेहा पर टिकी रही धीरे-धीरे दोनों दोस्त बने। इस दौरान दोनों ने नंबर भी एक्सचेंज किया और प्यार हो गया। अल्लू अर्जुन और स्नेहा ने 6 मार्च 2011 को शादी की थी आज कपल के दो बच्चे भी हैं।

अल्लू अर्जुन का वर्क फ्रंट 

अल्लू अर्जुन पुष्पा फिल्म से साउथ से लेकर हिंदी इंडस्ट्री तक फेमस हुए। इसके बाद एक्टर की फिल्म पुष्पा 2 वर्ल्ड फेमस हुई जिसमें वह रश्मिका मंदाना के साथ नजर आए। इसके अलावा अल्लू अर्जुन एक्शन-थ्रिलर फिल्म AA23 में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की रिलीज डेट के बारे में अभी कोई ऑफिशल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Birthday Special: पत्नी की आखिरी इच्छा पूरी नहीं कर पाए तो रो पड़े थे नीतीश कुमार, जन्मदिन पर जानिए उनकी जिंदगी के अनसुने किस्से

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। सूबे की राजनीति में कई बड़े चेहरे रहे हैं,...
spot_img

Latest Stories

Avadh Ojha ने की नीतीश कुमार को PM बनाने की वकालत, BJP को दे डाली नसीहत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार...

हर रोज बढ़ रहा गर्मी का सितम, ऐसे रखें अपने साथ-साथ परिवार का ख्याल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिन पर दिन गर्मी बढ़ती...

Sanjay Nishad के बयान से यूपी सियासत गरम, पश्चिमी यूपी को लेकर BJP की बढ़ी टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी...

45 की उम्र में भी Shweta Tiwari ढा रही है कहर, रेड साड़ी में देखें एक्ट्रेस का ये अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵