back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अल्लू अर्जुन ने की प्रभास और ऋतिक रोशन की तुलना, बोले – वह नंबर वन हैं

साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन ने एक वीडियो में प्रभास और ऋतिक रोशन की तुलना की है। जिसे देखने के बाद ऋतिक रोशन के फैंस का रिएक्शन सामने आ रहा है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। फिल्म ‘कल्कि AD’ में प्रभास की भूमिका को देखने के बाद अरशद वारसी की टिप्पणी ने हलचल मचा दिया है। इसी बीच अल्लू अर्जुन भी प्रभास की तुलना ऋतिक रोशन से करते नजर आ रहे हैं। वीडियो देखने के बाद ऋतिक रोशन के फैंस अपने फेवरेट कलाकार के सपोर्ट में नजर आ रहे हैं। बता दें कि, फिल्म ‘कल्कि’ को लेकर अरशद वारसी ने भी ऐसी टिप्पणी की थी जिसके बाद फैंस नाराजगी जता रहे हैं।

https://twitter.com/MostViolentMann/status/1825862414279024988

अल्लू अर्जुन ने की प्रभास की तारीफ


सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले क्लिप में अल्लू अर्जुन ने कहा है, ‘प्रभास बहुत अच्छा फाइट करते हैं। उन्होंने एसएस राजामौली के सपोर्ट में कहा ऋतिक रोशन प्रभास के सामने कुछ भी नहीं हैं। इसके बाद कैमरा प्रभास की तरफ मुड़ता है एक्टर मुस्कुराते हुए नजर आते हैं। 

राजामौली ने भी की थी तुलना 


एसएस राजामौली का एक पुराना वीडियो सामने आया है जिसमें वह ऋतिक रोशन की तुलना में प्रभास को बेहतर बता रहे हैं। बता दें कि, राजामौली प्रभास की फिल्म ‘बिल्ला’ के प्रमोशन में पहुंचे थे। राजामौली ने फिल्म ‘धूम 2’ का जिक्र करते हुए कहा, ‘अब पता चला बॉलीवुड को अच्छा कलाकार क्यों नहीं मिल रहा है। बिल्ला का ट्रेलर और पोस्टर छा गया है। ऐसे में कहा जा सकता है कि प्रभास के आगे ऋतिक रोशन कुछ भी नहीं हैं।’ इसके बाद अब अल्लू अर्जुन भी राज मोदी के सपोर्ट में बात करते नजर आए।

यूजर्स के रिएक्शन 


इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट किया है, ‘यह ऐसा है जैसे ऋतिक रोशन बेंचमार्क हैं और यह उनके लिए एक अप्रत्यक्ष तारीफ है।’ दूसरे यूजर में लिखा है, ‘ऋतिक रोशन एक बड़े सुपरस्टार हैं उनके जैसा कोई नहीं।’ तीसरे यूज़र ने लिखा, ‘यह सच में ज़्यादा चापलूसी करने वाला है। ऋतिक रोशन को हराना एक मानक है।’

अरशद वारसी की टिप्पणी से हलचल 


हाल ही में अरशद वारसी ने फिल्म ‘कल्कि AD’ को लेकर कहा था कि इसमें प्रभास जोकर की तरह दिख रहे हैं। अरशद वारसी ने फिल्म को लेकर कहा, ‘कल्कि में मुझे अमिताभ बच्चन का रोल अश्वत्थामा बहुत पसंद आया।’ वहीं, एक्टर ने प्रभास को लेकर कहा कि उनके किरदार से वह प्रभावित नहीं हुए। अरशद वारसी की इस टिप्पणी के बाद प्रभास के फैंस भी नाराजगी जाता रहे हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

Raja Saab Box Offic: 8 वें दिन भी रहा बुरा हाल, प्रभास की फिल्म ‘राजा साहब’ का बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल रहा जादू

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। प्रभास की बहुप्रतीक्षित हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘द राजा साब’ को रिलीज हुए एक हफ्ता पूरा हो चुका है, लेकिन उम्मीदों के उलट इसका...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...