back to top
33.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अल्लू अर्जुन का स्वैग देखने के लिए करना होगा वेट, टल गई ‘पुष्पा 2’ की रिलीज डेट

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिप्म 'पुष्पा 2' 15 अगस्त के दिन रिलीज होने वाली थी लेकिन रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। खुद एक्टर ने इस बात की ऑफिशल अनाउंसमेंट की है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म पुष्पा 2 का फैंस पर सभी से इंतजार कर रहे थे लेकिन अब उन्हें थोड़ा और इंतजार करना होगा क्योंकि फिल्म की रिलीज डेट को पोस्टपोन कर दिया गया है। एक्टर अल्लू अर्जुन ने इस बात की ऑफिशल जानकारी दी है अब यह फिल्म 15 अगस्त 2024 की जगह 6 दिसंबर 2024 को रिलीज होगी। अब फैंस को अल्लू अर्जुन का स्वैग देखने के लिए थोड़ा और लंबा इंतजार करना पड़ेगा।

View this post on Instagram

क्यों बदली गई रिलीज डेट

पुष्पा 2 के मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाने के साथ यह भी बताया है की डेट में यह बदलाव क्यों किया गया है। मेकर्स ने बताया है कि, फिल्म क्वालिटी कंप्रोमाइज के बिना एक अच्छा सिनेमैटिक एक्सपीरियंस दे इस तरह से फिल्म के लिए थोड़ा और वक्त चाहिए। फिल्म पुष्पा 2 को टॉप चार्ट पर ही देखा गया है यह फिल्म लगातार पापुलैरिटी बटोर रही है इसका टीचर और सोंग्स व्यूज भी मिलियन के पार हो रहे हैं।

सुपरहिट रहे हैं पुष्पा 2 के गाने

पुष्पा 2 के सोंग्स की बात करें तो ‘पुष्पा पुष्पा’ टाइटल सॉन्ग और रोमांटिक ट्रैक ‘अंगारों’ यूट्यूब पर सुपरहिट रहा है और मिलियन के पार व्यूज गए हैं। फिल्म पुष्पा 2 पहले 15 अगस्त 2024 को रिलीज होने वाली थी लेकिन मेकर्स ने सोच विचार करके रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया है। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और वर्सेटाइल एक्टर फहद फासिल मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

एक बार फिर से दस्तक देने को तैयार विजय-रश्मिका की जोड़ी, फिल्म राणाबाली के नए गाने में दिखा नया अंदाज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ सिनेमा के चर्चित स्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना इन दिनों सुर्खियों में हैं। हाल ही में उदयपुर में शादी...
spot_img

Latest Stories

Delhi Vehicle Market: 10 हजार में बाइक और 50 हजार में कार, लेकिन खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में ऐसे कई ऑटो...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵