back to top
30.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026

Shortcode Working ✅

[pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भूषण कुमार पर दुष्कर्म के आरोप, सोशल मीडिया पर लोगों ने सुनाई खरी-खोटी

मुंबई, 16 जुलाई (आईएएनएस)। टी-सीरीज कंपनी के एमडी भूषण कुमार पर एक लड़की ने दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है, जिसके बाद शुक्रवार को मुंबई पुलिस ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है। इसी के साथ इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच की मौजूदगी का मुद्दा एक बार फिर से सिर चढ़कर बोल रहा है। बॉलीवुड में कास्टिंग काउच का होना कोई नई बात नहीं है। हालांकि मीटू मूवमेंट के बाद इसमें कुछ हद तक कमी देखने को मिली है। इस नई घटना की बात करें, तो अंधेरी के डीएन नगर पुलिस स्टेशन में दर्ज एक शिकायत के अनुसार, एक 30 साल की मॉडल-ऐक्ट्रेस ने आरोप लगाया है कि साल 2017 से 2020 के बीच भूषण कुमार ने काम देने के बहाने बार-बार उनके साथ दुष्कर्म किया और शारीरिक रुप से उनका शोषण किया है। ये साल 2017 में लगाए गए आरोप हैं और इसके बाद सितंबर, 2018 में बॉलीवुड अभिनेत्री तनुक्षी दत्ता ने नाना पाटेकर के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। यहीं से भारत में मीटू आंदोलन की शुरूआत हुई थी। टी-सीरीज के प्रमुख भूषण कुमार पर लगाए गए आरोप में पीड़िता ने सोशल मीडिया या अन्य किसी प्लेटफॉर्म में अपनी पहचान जाहिर नहीं की है, लेकिन उन्होंने पुलिस में अपनी शिकायत दर्ज कराई है। क्या भूषण कुमार निर्दोष साबित होंगे, क्या वह गिरफ्तार होने से बच पाएंगे? सोशल मीडिया पर कई यूजर्स का मानना है कि मामले को रफा-दफा करने के लिए भूषण कुमार अपनी ताकत और पैसे का पूरा उपयोग करेगा। कई लोगों के मानना है कि इन दोनों के बीच संबंध आपसी सहमति से बने होंगे। फिल्म में काम मिलने के अपने इरादे से ही लड़की ने ऐसा किया होगा। शुक्रवार को सोशल मीडिया पर मुद्दे को लेकर लोगों की अलग-अलग राय देखने को मिली। एक ने लिखा, अगर दोनों आपसी सहमति से करीब आए होंगे, तो भला यह रेप कैसे हो सकता है? अगर उसे काम मिलता, तो वह शिकायत नहीं करती, है ना? मैं इस चीज को सपोर्ट नहीं कर रहा हूं, जिसमें लोग फायदे के लिए रोल देने का वादा करते हैं, लेकिन लड़की खुद भी सही नहीं है। एक ने लिखा है, जब मामला रेप का है, तो गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई? या फिर अमीर और गरीब के लिए कानून अलग-अलग हैं? एक यूजर ने लिखा है, अगर यह बॉलीवुड है, तो फिर कुछ होने से रहा। कुछ लोगों का मानना है कि ऐसे मामलों पर राय बनाने से पहले दुष्कर्म और सहमति से यौन संबंध बनाने के बीच का अंतर स्पष्ट रूप से निर्धारित किया जाना चाहिए। एक यूजर ने ट्वीट किया, यह रेप नहीं है। ऐसा आपसी सहमति से हुआ है। वह खुद काम मिलने के लालच में उसके साथ हमबिस्तर हुई है। –आईएएनएस एएसएन/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Ananya Panday की ‘कॉल मी बे’ रही हिट, अब सीजन 2 में जानिए क्या होगा खास

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अनन्या पांडे (Ananya Panday) की...

Professor of Practice: बिना Ph.D और NET के बन सकते हैं प्रोफेसर, बस ये शर्तें करनी होंगी पूरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव...

सृष्टि के निर्माता हैं भगवान ब्रह्मा, जानें उनके मंदिर, भक्त और शक्ति के बारे में

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू शास्त्रों में भगवान ब्रह्म...

Ramnavmi Holiday: रामनवमी को लेकर योगी सरकार का बड़ा फैसला, 26 और 27 मार्च को रहेगी छुट्टी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश सरकार ने रामनवमी के...

बिहार में नीतीश सरकार का नया नियम: सुबह सस्ती तो.. रात में महंगी होगी बिजली, जानिए किस पर पड़ेगा असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार में बिजली उपभोक्ताओं के लिए...

Chaitra Ashtami पर ऐसे बनाएं सूजी का प्रसाद, जानें सही और सीक्रेट तरीका

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिन्दू धर्म में नवरात्रि (Chaitra...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵