नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । ऐश्वर्या राय के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने कान फिल्म फेस्टिवल में बीती रात को जबर्दस्त डेब्यू किया। पीच कलर के फ्लोरल गाउन पहनकर आलिया ने अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरा। कान के रेड कार्रेट पर उरतने वाली आलिया का दूसरा लुक सामने आया है। इस बार भारतीय अभिनेत्री ने ब्लैक ड्रेस में अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरती नजर आई हैं। आलिया भट्ट की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
इस साल के कान फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film Festival) में बॉलीवुड के तमाम सितारे हिस्स लेने पहुंचे है। बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट भी कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर पेस्टल गाउन में नजर आईं। आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने कान लुक की एक तस्वीर साझा की है, जिसे सोशल मीडिया यूजर्स उनके इस लुक की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
पेस्टल गाउन में छाईं आलिया भट्ट
आलिया भट्ट की ये दूसरी तस्वीर सामने आई है। उन्होने अपनी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसका विडियो भी सामने आया है। उसमें आलिया भट्ट पेस्टल फ्लोरल गाउन पहने नजर आ रही हैं। आलिया भट्ट के गाउन में घुटनों के नीचे फ्रिल लगी है। आलिया ने अपना आधा चेहरा चाइनीज फैन से कवर किया हुआ है।
आलिया ने नहीं कैरी की कोई ज्वेलरी
एक्ट्रेस आलिया ने गाउन के अलावा इयररिंग्स पहने हैं। इसके साथ आलिया ने कोई भी ज्वेलरी कैरी नहीं की है। वहीं, आलिया की हेयरस्टाइल की बात करें तो उन्होंने बन बनाया हुआ है। इसी के साथ आलिया ने न्यूड मेकअप किया है। आलिया भट्ट को कान के लिए रिया कपूर ने रेडी किया है।
क्या बोल रहे सोशल मीडिया यूजर्स
आलिया भट्ट के लुक को सोशल मीडिया पर खास पसंद किया जा रहा है। अभिनेत्री की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। एक यूजर ने लिखा- आलिया भट्ट इस ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं, एक दूसरे यूजर ने आलिया भट्ट को डीवा बताया है। एक अन्य यूजर ने आलिया भट्ट की तारीफ करते हुए आलिया भट्ट को क्वीन बताया है।





