नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपनी एक्टिंग स्किल्स के दम पर हिंदी सिनेमा में नाम कमाया है। एक्ट्रेस की एक्टिंग को पसंद करने वालों की कमी नहीं है। फैंस भी आलिया की हर एक फिल्म का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस समय आलिया भट्ट अपनी मोस्ट अवेटेड एक्शन फिल्म को लेकर काफी बिजी है। इस तरह से आलिया भट्ट यशराज फिल्म्स के ‘YRF स्पाई यूनिवर्स’ में एंट्री लेने वाली है। हिंदी सिनेमा के पर्दे पर आलिया भट्ट और शरवरी वाघ दोनों एक साथ एक्शन फिल्म करने के लिए स्क्रीन शेयर करेंगी।
एक्शन करती दिखेंगी आलिया और शरवरी
आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस शरवरी वाघ भी नजर आने वाली है। शरवरी फिल्म में अपने किरदार को निभाने के लिए स्पेशल ट्रेनिंग ले रही हैं। बता दें कि, फैंस के लिए यह काफी शानदार अनुभव रहने वाला है जब दोनों अभिनेत्री एक ही स्क्रीन पर एक्शन करती नजर आएंगी। इस फिल्म की कहानी टिपिकल एंगल नहीं लगी, इसमें भारत और पाकिस्तान की लड़ाई नहीं दिखाई जाएगी।
कब शुरू होगी फिल्म की शूटिंग
आलिया और शरवरी वाघ की एक्शन फिल्म की शूटिंग 15 जुलाई से मुंबई में शुरू हो जाएगी। इतना ही नहीं, कश्मीर में भी फिल्म का एक्शन सीन शूट किया जाएगा। इसके अलावा विदेश में भी फिल्म का एक शेड्यूल तय किया जाएगा। बता दें कि, फिल्म की कहानी में देशभक्ति पर जोर दिया गया है। यह भारत और पाकिस्तान की लड़ाई पर आधारित बिल्कुल नहीं होगी। इस फिल्म में 2000 से लेकर 2004 तक की कहानी को बयां किया जाएग। इस दौरान अभिनेत्रियां देश के आंतरिक दुश्मनों से लड़ती नजर आएंगी।
बॉबी देओल होंगे खलनायक
एक्शन डायरेक्टर केसी ओ नील भी इस फिल्म से जुड़ चुके हैं। बता दें कि, इस फिल्म को ऐसा बनाने की चाहत है, जिसमें महिला प्रधान जासूस हो। फिल्म को लेकर यह भी जानकारी सामने आई है की बॉबी देओल खलनायक की भूमिका में नजर आने वाले हैं। वहीं, इस फिल्म का निर्देशन शिव रवैल करने वाले हैं।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, रफ़्तार – रफ्तार:





