नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सिनेमाघरों में जब भी कोई फिल्म शुरू पहले कई प्रकार के Ad दिखाए जाते है। लेकिन Akshay Kumar का No Smoking वाला Ad सबका ध्यान अपने और खींचता था। इसमें अक्षय कुमार की आवाज गूंजती थी और एक्टर लोगों को जागरूक करते नजर आते थे। लेकिन अब इसमें बदवाल करके ये Ad हटा दिया गया हैं।
सेंसर बोर्ड ने अक्षय कुमार के Ad पर लगाई रोक
फिल्मों से पहले नजर आने वाले अक्षय कुमार के नो स्मोकिंग वाले एड को हटा दिया गया। सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेंसर बोर्ड ने इस एड को हटाने का फैसला किया है। ये एड सिनेमाघरों में हर फिल्म की शुरुआत में दिखाया जाता था, लेकिन अब इसकी जगह नया एड लाने की योजना बनाई गई है। आप को बता दें अभी तक ये पता नहीं चला है कि आखिर सेंसर बोर्ड ने ऐसा कदम क्यों उठाया है।
‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ के पहले दिखाया गया नया एड
अक्षय कुमार के इस एड को हटाकर इसकी जगह नया एड दिखाया जायेगा। इसमें तंबाकू छोड़ने के सकारात्मक प्रभाव दिखाए जाएंगे। इस मामले पर एक और रिपोर्ट सामने आई जिसमें बताया गया है कि, राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ की शुरुआत में भी यही एड दिखाया गया है। अब इस नए एड को क्यों जारी किया गया ये तो पता नहीं चला लेकिन अब ये सवाल सब के मन में उत्पन्न हो रहा है कि क्या ये एड अक्षय कुमार के पुराने एड की लोकप्रियता को मात दे पाएगा या नहीं।
अक्षय कुमार के फैंस हुए नाराज
अक्षय कुमार के इस एड को हटाने के बाद उनके फैंस काफी निराश हैं। सिनेमाघरों में फिल्म के पहले उस एड को देखने की लोगों की आदत हो गई थी। इसके साथ ही अक्षय कुमार की लोगों को जागरूक करने का तरीका उनका एक्शन फैंस को काफी पसंद आ रहे थे। लेकिन अब आप सेंसर बोर्ड के इस फैसले के बाद अक्षय कुमार को अस्पताल के सामने धूम्रपान करने वाले चंदू को मना करते हुए नहीं देख पाएंगे।




