नई दिल्ली रफ़्तार डेस्क। पिछले कई दिनों से अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ की ‘बड़े मियां-छोटे मियां’ और अजय देवगन की ‘मैदान’ फिल्मों की चर्चा हो रही है। दोनों फिल्मों की रिलीज डेट एक ही दिन थी, लेकिन अब इनकी रिलीज डेट बदल दी गई है। इस पर अक्षय कुमार और टाइगर ने वीडियो पोस्ट करते हुए जानकारी दी हैं।
ईद की वजह से बदली रिलीज डेट
इन दिनों अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ अपनी फिल्म को प्रमोट करने के लिए अबु धाबी भी पहुंचे। यहां उन्हें पता चला कि ईद 11अप्रैल को है तो तुरंत उन्हें अपनी फिल्म की रिलीज डेट बदलनी पड़ी। अक्षय ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम कर शेयर कर फैंस को फिल्म की रिलीज डेट बदलने का कारण बताया। अक्षय ने कहा, “मैं और टाइगर इस वक्त अबु धाबी में हैं। हम लोग यहां अपने फिल्म के प्रमोशन के लिए आए हुए हैं। यहां हमें शेख के यहां से इफ्तार के लिए इन्विटेशन आया था। हम उनसे मिलने भी गए थे और बहुत मजा आया। वहीं हमें पता चला कि ईद 11अप्रैल को मनाई जाएगी। वीडियो में आगे टाइगर कहते हैं कि ‘बड़े मियां छोटे मियां’ ईद पर ही आएगी और अपना वादा बरकरार रखते हुए हम आप सबसे नजदीकी सिनेमाहॉल में 11 तारीख को ही मिलेंगे।
फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा का दिखेगा अलग अंदाज
‘फिल्म ‘बड़े मियां-छोटे मियां’ बड़े बजट की फिल्म है। अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिका में हैं। इसके साथ सोनाक्षी सिन्हा भी फिल्म में अलग किरदार में नजर आएंगी। कुछ दिन पहले इस फिल्म की एडवांस बुकिंग भी चालू हो गई थी, जिसका अच्छा खासा आंकड़ा देखने को मिल रहा है।
11 अप्रैल को होगी रिलीज
फिल्म ‘मैदान’ और ‘बड़े मियां-छोटे मियां’ ईद के एक दिन पहले यानी बुधवार 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली थीं। ईद 11 अप्रैल को है। इस वजह से दोनों फिल्मों के मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट एक दिन आगे बढ़ा दी है। ऐसे में ‘मैदान’ और ‘बड़े मियां-छोटे मियां’ फिल्में 11अप्रैल को रिलीज होने जा रही हैं।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:





