नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार के लिए साल 2024 कमाई के मामले में कुछ खास नहीं रहा है। एक्टर की कई फिल्में फ्लॉप रही थी। वहीं, साल 2025 की शुरुआत फिल्म ‘स्काई फोर्स’ से हुई जिसने ठीक-ठाक कमाई की। एक्टर साल 2019 की फिल्म केसरी के सीक्वल रिलीज की अनाउंसमेंट भी कर दी है। इसके अलावा लिस्ट में कई और सुपरहिट फिल्में है जो इस साल एक्टर के करियर को ऊंचाइयां देने वाली है।
केसरी 2
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी 2’ 18 अप्रैल 2025 को रिलीज होगी। यह साल 2019 में रिलीज हुई केसरी फिल्म का सीक्वल है जिसमें जलियांवाला बाग हत्याकांड को दिखाया गया है। अक्षय कुमार के साथ-साथ फिल्म में आर माधवन और अनन्या पांडे भी नजर आएंगी।
हॉउसफुल 5
कॉमेडी ड्रामा फ्रैंचाइजी ‘हॉउसफुल’ का 5वां सीक्वल रिलीज के लिए तैयार हो चुका है। यह फिल्म 6 जून 2025 को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, फरदीन खान, जैकलीन फर्नांडीज, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, सौंदर्या शर्मा, चित्रांगदा सिंह, डिनो मोरिया, श्रेयस तलपड़े, जॉनी लीवर, चंकी पांडे और आकाशदीप साबिर जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं। सितारों से सजी यह फिल्म लोगों को खूब हंसाएगी।
वेलकम 3
अहमद खान द्वारा निर्देशित कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम 3’ भी लिस्ट में शामिल है। सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक यह फिल्म भी साल 2025 में रिलीज हो सकती है। वेलकम फ्रेंचाइजी की यह फिल्म पहले भी धमाल मचा चुकी है। अब फिल्म में अक्षय कुमार, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडीज, अरशद वारसी, सुनील शेट्टी, रवीना टंडन, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, परेश रावल, राजपाल यादव, कीकू शारदा, मीका सिंह, दलेर मेहंदी जैसे कलाकार लोगों को खूब गुदगुदाने वाले हैं।
जॉली एलएलबी 3
लीगल कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ को 19 सितंबर 2025 को रिलीज किया जाएगा। अक्षय कुमार स्टारर यह फिल्म जॉली एलएलबी 2 का अगला पार्ट है जो लोगों को खूब एंटरटेन करेगा। इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा अरशद वारसी, हुमा कुरैशी, अमृता राव और सौरभ शुक्ल भी नजर आने वाले हैं।
भूत बंगला
अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ भी 2 अप्रैल 2026 को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में अक्षय कुमार, वामिका गब्बी, पुनीत, जिशु सेनगुप्ता, परेश रावल, मिथिला पालकर और राजपाल नौरंग यादव जैसे कलाकार शामिल रहने वाले हैं।
हेरा फेरी 3
कॉमेडी फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ अक्षय कुमार की बेस्ट कॉमेडी फिल्मों में से एक है। यह फिल्मी साल 2026 में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में राजू, श्याम और बाबूराव की मस्त कॉमेडी ने लोगों को खूब एंटरटेन किया था। अब अक्षय कुमार, परेश रावल, सुनील शेट्टी, संजय दत्त,जावेद जाफरी,शक्ति कपूर, गोवर्धन असरानी जैसे कलाकार अपनी भूमिका को दोहराएंगे।
राउडी राठौर 2
अनीस बज्मी की फिल्म ‘राउडी राठौर 2’ भी साल 2026 में रिलीज होगी। इस फिल्म में अक्षय कुमार की भूमिका ने लोगों को इंटरटेन किया था। इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा और अक्षय कुमार की जोड़ी को लोगों ने बहुत पसंद किया था।




