नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अक्षय कुमार Akshay Kumar ने अब तक एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है लेकिन उनकी कुछ कॉमेडी और कुछ हॉरर कॉमेडी फिल्म सुपरहिट रही हैं। अब एक बार फिर से वह हॉरर कॉमेडी फिल्में नजर आने वाले हैं जिसे देखने के लिए उनके फैंस बड़े ही उत्सुक हैं। आपको बता दें कि, कुछ दिन पहले ही फिल्म ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर रिलीज किया गया था जिसमें अक्षय कुमार एक अलग अंदाज में नजर आ रहे थे आप इसके ट्रेलर को लेकर अपडेट सामने आई है।
इस दिन रिलीज हो सकता है ट्रेलर
बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स सोमवार, 30 मार्च को ‘भूत बंगला’ ट्रेलर लॉन्च करने की योजना बना रहे हैं। इस रिपोर्ट में सोर्स के हवाले से बताया गया कि मेकर्स को लगता है कि रिलीज से दो हफ्ते से भी कम समय पहले प्रोमो लॉन्च करना सही रहेगा। टीजर में फिल्म की दुनिया और किरदारों का इंट्रोडक्शन दिया था। अब ट्रेलर में कहानी के बारे में थोड़ा और कुछ जानने के लिए मिलेगा। जिससे फिल्म देखने की उत्सुकता और ज्यादा बढ़ जाएगी। हालांकि अभी भी मेकर्स की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं की गई है अब देखना होगा कि क्या इस दिन ट्रेलर रिलीज होता है या नहीं।
कैसी हैं फिल्म भूत बंगला
फिल्म ‘भूत बंगला’ की बात करें तो यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है।इस हॉरर कॉमेडी में अक्षय कुमार, राजपाल यादव और परेश रावल की वही पुरानी तिकड़ी ‘भूत बंगला’ में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म की एक और खास बात है कि, ‘भूत बंगला’ में अक्षय कुमार 16 साल बाद जाने-माने डायरेक्टर प्रियदर्शन के साथ फिर से काम कर रहे हैं। ये हॉरर कॉमेडी फिल्म अक्षय कुमार की ‘केप ऑफ़ गुड फिल्म्स’ और शोभा कपूर-एकता आर कपूर की ‘बालाजी टेलीफ़िल्म्स लिमिटेड’ ने मिलकर प्रोड्यूस की है।
कब रिलीज होगी फिल्म
इस समय सिनेमाघर में ‘धुरंधर 2’ का जादू बरकरार है अब लोग हॉरर फिल्म की तरफ अपना रुख करने को तैयार हैं। आपको बता दें कि, अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ 10 अप्रैल को सिनेमाघर में दस्तक देने जा रही है। अब देखना होगा कि इस फिल्म का जादू बॉक्स ऑफिस पर कैसा चलता है।




