back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अक्षय कुमार और अरशद वारसी को फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ के लिए कोर्ट से मिला नोटिस, 28 सितंबर को होना होगा पेश

जौली एलएलबी का तीसरा भाग का टीजर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में अरशद वारसी, अक्षय कुमार और हुमा कुरैशी जैसे कई कलाकार नजर आने वाले हैं।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म जॉली एलएलबी 3 का टीजर सामने आया है। इसे देखने के बाद फैंस फिल्म को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। तो वहीं इसको काफी अच्छा रिव्यू भी मिला। इस फिल्म में ड्रामा कॉमेडी भरपुर मात्रा में भारी हुई है। आपको बता दें कि, ये फिल्म 19 सितंबर को रिलीज होगी। लेकिन अब ये फिल्म कानूनी पचड़े में फंस गई है। तो चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

अक्षय कुमार और अरशद वासी को मिला कोर्ट से नोटिस 

 फिल्म जॉली एलएलबी 3 को लेकर लगातार चर्चा चल रही है। इस फिल्म को लेकर अब पुणे की एक अदालत ने फिल्म के लीड एक्टर्स अक्षय कुमार और अरशद वारसी को नोटिस जारी किया है। वकील वाजिद खान बिदकर की याचिका पर यह कार्रवाई हुई है। उनका आरोप है कि फिल्म में कोर्ट की कार्यवाही और न्यायपालिका को मजाक का पात्र बनाया गया है। सामने आई जानकारी और सूत्रों के अनुसार कहा जा रहा है कि,फिल्म में वकीलों और जजों को जिस तरह पेश किया गया है, वह अपमानजनक है।

कोर्ट में पेश होंगे अक्षय कुमार और अरशद वारसी 

इस फिल्म में दिखाए सीन पर कोर्ट ने नाराजगी दिखाते हुए इस मामले को काफी गंभीरता से लिया है।कोर्ट ने इस पर अक्षय और अरशद को 28 सितंबर को व्यक्तिगत रूप से पेश होने के आदेश दिए हैं।

फिल्म का पहले भी हो चुका है विरोध 

हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है कि जब इस फिल्म का विरोध किया जा रहा है आपको बता दें कि,मई 2024 में भी अजमेर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्रभान ने फिल्म के मेकर्स पर केस किया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि यह फिल्म न्यायपालिका की गरिमा को ठेस पहुंचाती है और वकीलों-जजों को हास्यास्पद ढंग से दिखाती है. चंद्रभान ने यहां तक मांग की थी कि फिल्म की शूटिंग रोकी जाए।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: पापमोचनी एकादशी के दिन करें ये वास्तु उपाय, घर में सुख समृद्धि की होगी वृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पापमोचनी एकादशी के दिन आपको...