back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अखाड़ा के लेखक संजय सैनी: चुनौतीपूर्ण कहानियां लिखने का आनंद लेता हूं

मुंबई, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। लेखक संजय सैनी को परमीश वर्मा अभिनीत बॉलीवुड फिल्म रॉकी मेंटल के लिए याद किया जाता है। संजय अपनी आने वाली फिल्म अखाड़ा को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, मैं एक खेल प्रेमी हूं और खेल पर फिल्में लिखने का आनंद लेता हूं। मैं अवधारणा के साथ बहुत अच्छी तरह से जुड़ सकता हूं और इससे मुझे इस तरह से लिखने में मदद मिलती है कि दर्शक इसकी सराहना करते हैं। मेरी आगामी फिल्म अखाड़ा के लिए, मैं व्यक्तिगत रूप से गांवों में पहलवानों से मिलने गया था। मैंने खेल को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाने और संघर्षों का सामना करने की उनकी इच्छा का पता लगाने की कोशिश की। बहुतों को इस बारे में विचार नहीं है कि ऐसे खिलाड़ियों का क्या होता है, जो अपने संघर्ष को जीतने में विफल रहते हैं। इसलिए यह एक बहुत ही दिलचस्प कहानी है। संजय ने आगे कहा, मनोरंजन उद्योग में लेखकों के लिए एक बहुत बड़ा संघर्ष और प्रतिस्पर्धा है। जरुरी नहीं कि हर बार आप जीतो, कभी-कभी आप असफल भी हो जाते हैं। लेकिन सपनों को हासिल करने के लिए पर्याप्त मजबूत होने की जरूरत है। मेरे लिए तकनीक मेरे दिमाग में है, कला मेरे दिल में है। मुझे हमेशा चुनौतीपूर्ण कहानियां लिखने में मजा आता है। –आईएएनएस एचके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

क्यों है वैष्णो देवी की इतनी मान्यता, जानिए माता रानी से जुड़ी कहानी और कथा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नवरात्रि का पर्व चल रहा ऐसे...

मिलिंद नाम का मतलब- Milind Name Meaning

Milind Name Meaning - मिलिंद नाम का मतलब: Honeybee/मधुमक्खी Origin...

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...