नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। शाहरुख खान और उनके बेटे के लिए साल साल 2021काफी मुश्किलों भरा था। 2021 में ही आर्यन खान को ड्रग्स केस मामले में गिरफ्तार किया गया था। और उन्हें लगभग 25 दिन तक जेल में ही रहन पड़ा था। हालांकि इस बात को सालों बीत गए लेकिन एक्टर इस समय एक बार फिर से चर्चा में आ गए है। दरअसल बिग बॉस में नजर आने वाले एजाज खान ने दिए इंटरव्यू में दावा किया है कि जेल में उन्होंने आर्यन खान को गुंडों और माफियों से बचाया और साथ ही उनके के लिए सिगरेट और पानी का बंदोबस्त भी किया।
साल 2021 में ड्रग केस में गिरफ्तार हुए थेे आर्यन खान
बिग बॉस सीजन सात में नजर आ चुके एक्टर एजाज खान ने आर्यन खान को लेकर किया बड़ा दावा, बताया जब आर्यन खान जेल में थे तो उन्होंने ही उनकी सहायता की थी, साथ ही वहा पर शाहरुख के बेटे को गुंडों से भी बचाया। दरअसल, साल 2021 में शाहरुख खान और उनके परिवार पर मुश्किलों का पहाड़ टूट पड़ा था जब उनके बेटे आर्यन खान को ड्रग केस में गिरफ्तार किया गया था। इस दौरान मुंबई सेंट्रल जेल में आर्यन खान ने करीब 25 दिन बिताएं थे। इस दौरान आर्यन खान के लिए सिगरेट से लेकर पानी के बंदोबस्त का इंतजाम एजाज खान ने किया था।
कॉमन बैरक में गुंडों और माफियाओं से बचाया था-एजाज खान
हालांकि, शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के ड्रग्स केस मामले को भले ही काफी साल हो गए हो, लेकिन हाल ही में एजाज के इस इंटरव्यू में किए दावे ने चारों तरफ चर्चां का विषय दे दिया है, एजाज खान ने दावा किया कि, जब ऑर्थर रोड जेल में आर्यन खान से वह मिले थे तब उन्होनें ही आर्यन की मदद की थी, जिसमें उन्होनें एक मीडिया से बातचीत में बताया, मैंने ही शाहरुख खान के बेटे को पानी दिया, सिगरेट दिया। जब आप जेल में बंद किसी व्यक्ति से मिलते हो तो उसके लिए इतना करना ही बहुत बड़ी बात होती है, क्योकि वहां रह रहे हर कैदी समान होते है वहा उन्हें कोई वीआइपी ट्रीटमेंट नही मिलती, मैनें तो उसे गुंडों और माफियाओं से भी बचाया। क्योकि उसे भी सभी की तरह कॉमन बैरक में रखा गया था।
ड्रग्स केस में खुद फंसे थे एजाज
गौरतलब है कि, एक्टर एजाज खान को भी ड्रग्स केस में ही गिरफ्तार किया गया था। और बीते साल ही एजाज खान की पत्नी फॉलन गुलीवाला भी ड्रग्स केस में फंसी थीं। एक्टर एजाज खान सलमान खान के कंट्रोवर्सियल शो बिग बॉस सात में हिस्सा लेकर लाइमलाइट में आए थे। इस दौरान भी उन्होनें कई लोगों से पंगे लेकर सलमान खान से फटकार भी पाया था।




