back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अजय देवगन की ‘रेड 2’ ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया धमाल, जानिए रिलीज से पहले कैसा है रिस्पॉन्स 

बॉलीवुड स्टार अजय देवगन और एक्टर रितेश देशमुख स्‍टारर अपकमिंग फिल्म रेड 2 रिलीज होने से पहले ही बॉक्स ऑफिस धूम मचा रखी है।

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्क । बॉलीवुड स्टार अजय देवगन और एक्टर रितेश देशमुख स्‍टारर अपकमिंग फिल्म रेड 2 ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है। सनी देओल की ‘जाट’ के दो हफ्ते बाद 18 अप्रैल को अक्षय कुमार की ‘केसरी 2’ थिएटर्स में रिलीज हुई है और अब ‘केसरी 2’ को दो हफ्ते पूरे होने जा रहे हैं तो वहीं अजय देवगन की ‘रेड 2’ थिएटर्स में रिलीज होने जा रही है।

एडवांस बुकिंग में हो गई इतनी कमाई

अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म रेड 2 ने रिलीज होने से पहले ही बॉक्स ऑफिस धूम मचा रखी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अजय देवगन की फिल्म ने अब तक एडवांस बुकिंग से 4.94 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म की रिलीज से पहले ही 1.08 लाख टिकटें बिक गई हैं। सबसे ज्यादा बुकिंग महाराष्ट्र और दिल्ली में हुई है। बता दें कि कमाई के ये आंकड़े अभी और भी बढ़ सकते हैं। 

8 करोड़ से 10 करोड़ का कलेक्शन कर सकती हैअजय देवगन की फिल्म के लिए जिस तरह टिकट बुक हो रहे हैं वो एक पॉजिटिव साइन है। गुरुवार को रिलीज होने जा रही फिल्म के लिए बुधवार को बुकिंग और भी ज्यादा तेज होगी। उम्मीद की जा सकती है कि ‘रेड 2’ की फाइनल एडवांस बुकिंग 1 लाख टिकट्स का आंकड़ा पार कर जाएगी। अनुमान लगाया जा रहा है अजय की ये फिल्म पहले दिन 8 करोड़ से 10 करोड़ का कलेक्शन कर सकती है।

कल 1 मई को होगी रिलीज

अजय देवगन की फिल्म रेड 2 कल यानी 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ रितेश देशमुख विलेन का किरदार निभा रहे हैं। वहीं वाणी कपूर व सौरभ शुक्ला भी अहम किरदारों में दिखेंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता सलीम की सेहत की जानकारी लीक होने पर भड़के सलमान खान, लीलावती अस्पताल के डॉक्टर से नाखुश

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के पिता सलीम खान अस्पताल में भर्ती हैं। उनके स्वास्थ्य को लेकर कई तरह...
spot_img

Latest Stories

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...

LPG गैस की किल्लत को लेकर बोले AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल, कहा- आने वाले दिनों में…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान ईजरायल के बीच घमासान युद्ध...