नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 की शुरुआत हो चुकी हैं। हर बार की तरहकई एक्ट्रेस इस फेस्टिवल का हिस्सा बनने जा रही हैं। कान्स फिल्म फेस्टिवल का नाम आते ही सब को ऐश्वर्या राय बच्चन का ध्यान आता है। एक्ट्रेस पिछले 21 सालों से लगातार कान्स फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनती आ रही हैं। इस बार एक्ट्रेस की ग्रैंड एंट्री ने सब का ध्यान खींच लिया हैं।इसकी वजह उनकी खूबसूरती,डिजाइनर ड्रेस और हाथ में लगा प्लास्टर हैं।
हाथ में प्लास्टर लगा के किया वॉक
हर बार की तरह इस बार भी ऐश्वर्या राय बच्चन ने रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरा है। अब एक्ट्रेस की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस की सामने आई तस्वीर में उन्होंने ब्लैक और गोल्डन कलर का ऑफ शोल्डर गाउन पहना था। इस गाउन में वाइट रफल स्लीव्स के साथ ही बड़ी सी ट्रेल ऐड की गई थी। गोल्डन वर्क के साथ ये गाउन ऐश्वर्या को काफी स्टाइल्स दिखा रहा था। एक्ट्रेस के हाथ में प्लास्टर लगा हुआ था। चोट के साथ जिस तरीके से इस ड्रेस को कैरी किया और अपना वॉक किया। वो देख कर हर कोई काफी हैरान हो गया हैं।
21 सालों से रेड कार्पेट नजर आ रही हैं एक्ट्रेस
ऐश्वर्या के मेकअप की बात करें तो एक्ट्रेस का मेकअप भी इतना खास था की उनकी खूबसूरती को चार चांद लगा रहा था। नीली आंखे और उसमें लगा काजल उन्हें बिल्कुल गॉर्जियस लुक दे रहा था। इसके साथ ही उन्होंने पिंक शेड्स वाली लिपिस्टिक लगाई थी।और कानो में ड्रेस से मैच करती हुई गोल्डन हूप ईयररिंग्स पहनी हुई थीं । एक्ट्रेस के साथ उनकी बेटी आराध्या बच्चन को भी इस इवेंट में देखा गया था। वो अपनी मॉम की मदद करती हुई नजर आई। हालांकि ये 22वीं बार है जब उन्होंने रेड कार्पेट पर वॉक किया है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:





