back to top
19.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शादी की तस्वीरें डिलीट होने के बाद Ranveer Singh ने वेडिंग रिंग को लेकर कर दी बड़ी बात

रणवीर सिंह के अकाउंट से बीते दिन उनकी शादी की सारी तस्वीरें और वीडियो डिलीट हो गई। अब एक्टर एक इवेंट में अपनी वेडिंग रिंग को लेकर बात करते हुए नजर आ रहे हैं।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर और दीपिका इन दिनों सुर्खियों में बने हुए दरअसल हाल में ही रणवीर सिंह के अकाउंट से उनकी शादी से लेकर कई तस्वीरें और वीडियो अचानक डिलीट हो गए। इससे फैंस ये सोचने पर मजबूर हो गए की आखिर ऐसा क्यू हुआ। वहीं,अब रणवीर सिंह एक इवेंट में नजर आए और उन्होंने अपनी शादी की अंगूठी को अपनी फेवरिट जूलरी बताया।

शादी की अंगूठी पर जताया प्यार

एक इवेंट के दौरान रणवीर सिंह ने अपनी वेडिंग रिंग को लेकर कुछ जानकारी शेयर की, जब वो एक ज्वैलरी स्टोर के लॉन्च पर पहुंचे थे। उन्हें ये भी बताया कि अपनी ज्वैलरी में से उन्हें सबसे ज्यादा क्या पसंद है। रणवीर ने बताया, कि ज्वेलरी से मेरी भावनाएं जुडी हुई हैं। जिसमें से एक ये रिंग जो मुझे बेहद प्यारी है। ये मेरी शादी की अंगूठी है, जो मुझे मेरी पत्नी ने दी है। दूसरी प्लैटिनम सगाई की अंगूठी है। और मेरी मां की डायमंड की बालियां और मेरी दादी के मोती, ये सब मेरे लिए स्पेशल हैं। ऐसा बोलते वक्त उन्होंने अपनी डायमंड रिंग दिखाई जिसे देखकर फैंस अंदाजा लग रहे हैं कि उनके और दीपिका के बीच सब अच्छा है।

कपल का वर्क फ्रंट

ऐसा अक्सर देखा गया है, कि रणवीर सिंह हमेशा से ही दीपिका पादुकोण के लिए अपनी फीलिंग खुलकर जाहिर करते आए हैं, लेकिन उन्होंने शादी की तस्वीरें क्यों डिलीट की ये साफ नहीं हो पाया है। बात करें उनकी आने वाली फिल्मों की, तो एक्टर और दीपिका दोनों ही जल्द ‘सिंघम अगेन’ में दिखेंगे। वहीं, रणवीर के पास ‘डॉन 3’ जैसी बड़ी फिल्म भी है। रणवीर और दीपिका नवंबर 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे और सितंबर, 2024 में अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। रिपोर्ट ने अनुसार कपल अभी बाहर बेबीमून पर हैं। जहां से उनकी कुछ तस्वीरें और वीडियो भी वायरल हुई थी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Gold Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल में हल्का उतार-चढ़ाव, सोना-चांदी में आई तेजी; जानिए आज के लेटेस्ट रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आज राजस्थान में पेट्रोल और डीजल...

Hanuman Jayanti पर करें इस प्रकार पूजा अर्चना, बनने लगेंगे हर बिगड़े काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हनुमान जयंती...

ऑफिस और ट्रैवल में चाहिए ग्लोइंग स्किन? बैग में रखें ये जरूरी चीजें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में ऑफिस...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵