नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जम्मू कश्मीर के पहलगाम हमले में मारे गए पर्यटकों का मातम पूरा देश मना रहा है। फिर वो राजनीतिक हो या मनोरंजन इंडस्ट्री सारा देश गम में डूबा हुआ है। इसी बीच बॉलीवुड के भाईजान कहे जानेवाले सलमान खान ने भी बड़ा फैसला लिया है। एक्टर ने यूके में होनेवाले यात्रा को पोस्टपोन कर दिया है। जिसमें कई मशहूर हस्तियां भी शामिल होने वाली थी।आइए जानते है पूरी खबर ।
इस दुख में हमारा अभी यही रुकना सही है
पहलगाम आतंकी हमले के बाद जहां दूसरे देशो से आनेवाले कलाकार अपनी यात्रा कार्यक्रम रद्द कर रहे है तो वहीं अब सलमान खान ने भी यूके में होनेवाले द बॉलीवुड बिग वन शो को पोस्टपोन कर दिया है। उन्होनें इसकी जानकारी अपने इंस्टाग्राम पर मई में होने वाले बॉलीवुड बिग वन शो के बारे में अपडेट शेयर करते हुए कहा, इस दुख में हमारा अभी यही रुकना सही है।
द बॉलीवुड बिग वन शो
बता दें कि, यूके में होनेवाले द बॉलीवुड बिग वन शो में सलमान खान के अलावा सारा अली खान, वरुण धवन, माधुरी दीक्षित, टाइगर श्रॉफ, समेत कई स्टार्स इस भव्य प्रोग्राम में अपनी प्रस्तुति देने वाले थे। जिसकी जानकारी सलमान ने अपने सोशल हैंडल इंस्टाग्राम के जरिए देते हुए लिखा कि, कश्मीर में हाल ही में हुई आतंकी हमले में हुए दर्दनाक मौतों को लेकर हमने बॉलीवुड बिग वन शो को स्थगित करने का कठिन फैसला लिया है जो मैनचेस्टर और लंदन में चार, पांच मई को होनेवाला था। हमें उम्मीद है कि वहां हमारे फैंस इस शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे होगें।
असुविधा के लिए दिल से माफी मांगते हैं
हमें लगता है कि दुख की इस घड़ी में हमारा भारत में ही रुकना सही है, आपको हुए किसी भी असुविधा के लिए दिल से माफी मांगते हैं आपके समर्थन की सराहना करते है जल्द ही नई तारीखों की घोषणा कर दी जाएगी।
फैंस ने फैसले का स्वागत किया
इस फैसले पर सलमान खान के फैंस उनकी तारीफ करते नही थक रहे हैं। जिसमें एक यूजर ने लिखा, “सही फैसला लिया भाईजान।” वहीं, दूसरे ने लिखा, “टाइगर जिंदा है।” ऐसे कई फैंस उनके प्रति प्यार और आभार जता रहे है। वहीं कार्यक्रम के आयोजकों ने वहां बंटे हुए टिकटधारकों को दुबारा कार्यक्रम होने का भरोसा दिलाते हुए उनके रिफंड देने का वादा किया।




